फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News Young man found hanging in in-laws house married five months ago

Jhunjhunu News: ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवक, पांच महीने पहले हुई थी शादी, हत्या का मामला दर्ज

Fri, 09 Feb 2024 09:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 09:12 PM IST
सार

ससुराल गया एक युवक फंदे पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं, परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Jhunjhunu News Young man found hanging in in-laws house married five months ago
फंदे पर लटका मिला युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं जिले में एक युवक अपने ही ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला। युवक के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। मामला बगड़ थाना क्षेत्र के खुडाना गांव का है। मृतक विकास कुमार (25) पुत्र शंकरलाल निवासी चाचिवाद बड़ा थाना फतेहपुर, सीकर गुरुवार को अपने ससुराल में फंदे पर लटका हुआ मिला था।

विज्ञापन


बता दें कि सात फरवरी को लगभग एक बजे के करीब अपने ससुराल आया था। इधर, मृतक विकास के ससुराल वालों का कहना है कि वह कब उनके घर आए पता ही नहीं। सब खाना खाकर सो गए थे, सुबह देखा तो फंदे से झूलते हुए मिला। ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


इस संबंध में मृतक के भाई अशोक कुमार ने बगड़ थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है, जिसमें बताया कि उसका भाई विकास सात फरवरी को अपने ससुराल खुड़ाना गया था। जहां उसके ससुर वीरेंद्र सिंह, सांस विमला देवी, पत्नी कांता, साला योगेश, साडू परवीन, साली सुनीता और विकास के ससुर के भाई प्रमोद व अन्य ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर फंदे पर लटका दिया। बगड़ थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed