{"_id":"65c3b9e1e11c9e808507d446","slug":"jhunjhunu-news-hawala-amount-of-rs-7-lakh-50-thousand-seized-accused-youth-arrested-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: सात लाख 50 हजार रुपये हवाला की राशि जब्त, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: सात लाख 50 हजार रुपये हवाला की राशि जब्त, आरोपी युवक गिरफ्तार
Wed, 07 Feb 2024 10:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:42 PM IST
सार
राजस्थान में झुंझुनूं जिले के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लाख पचार हजार रुपये हवाला की राशि जब्त की है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के मंडावा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक बोलेरो गाड़ी नम्बर RJ-23 UC-2077 जो एसबीआई एटीएम मण्डावा के पास साइड में खड़ी है। इसमें काफी मात्रा में रुपये हैं। जो किसी अपराध में संलिप्त हो सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक को नाम पता पूछा तो अपना नाम प्रवीण पुत्र प्रतापराम जाति जाट, निवासी मौजास, थाना मण्डावा, जिला झुंझुनूं राजस्थान का होना बताया। वाहन एवं शक्स की तलाशी मौतबीर मामुर कर चेक किया तो चालक सीट के नीचे एक छोटा थैला मिला, जिसको चेक किया गया तो थैला के अंदर 500-500 रुपयों के नोटों की पन्द्रह गड्डियां मिली। पुलिस ने नोट को जब्त कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन