{"_id":"64f8433ebcd6e3ac7c0d1941","slug":"jhunjhunu-news-beer-bottles-found-in-the-room-of-bissau-tehsil-office-tehsil-said-to-take-action-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: बिसाऊ तहसील कार्यालय के कमरे में मिली बीयर की बोतलें, तहसीलदार ने कही कार्रवाई की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: बिसाऊ तहसील कार्यालय के कमरे में मिली बीयर की बोतलें, तहसीलदार ने कही कार्रवाई की बात
Wed, 06 Sep 2023 02:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:46 PM IST
सार
राजस्थान में झुंझुनूं जिले के बिसाऊ तहसील कार्यालय के कमरे की खिड़की में पांच बीयर की बोतलें रखी हुई मिली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में मंडावा तहसीलदार ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
खिड़की पर रखी बोतल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं में बिसाऊ तहसील कार्यालय के एक कमरे की खिड़की में पांच बीयर की बोतल रखी हुई मिली। तहसील कार्यालय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो बिसाऊ तहसील कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बोलती हुई नजर आ रही है कि यह हाल है बिसाऊ तहसील कार्यालय का, जिसके एक कमरे में पांच बीयर की बोतल रखी हुई है। वीडियो में वह कह रही है कि छुट्टी के दिन यहां शराब पार्टी होती है।
विज्ञापन
आपको बता दें, मंडावा तहसीलदार सुभाष कुलहरी के पास बिसाऊ तहसील के अतिरिक्त चार्ज है। उनका कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना या वीडियो नहीं आई है। फिर भी हम इसकी जांच करवाएंगे। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन