फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News Army soldier went to get engaged and got married and brought bride

चट मंगनी पट ब्याहः जवान गया सगाई करने और लेकर लौटा दुल्हनियां, वो भी बिन दहेज और बाराती के

Thu, 20 Jul 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 10:41 PM IST
सार

Jhunjhunu News: आमतौर पर किसी भी युवक-युवती की शादी सगाई होने के बाद ही होती है। यानी की पहले सगाई फिर उसके कुछ दिन बाद विवाह, लेकिन यहां कुछ अलग मामला है। दरअसल, राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक सैनिक का जवान सगाई करने गया था। वहां मौजूद लोगों की आपसी सहमति से जवान दुल्हन लेकर वापस लौटा।

विज्ञापन
Jhunjhunu News Army soldier went to get engaged and got married and brought bride
सगाई करने गया जवान शादी करके वापस लौटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं शहर के निकट देवरोड गांव निवासी रामवतार कुलहरी अपने बेटे मोहित और सालिम का बास निवासी बाबूलाल लांबा अपनी बेटी ज्योति की गोद भराई की रस्म के लिए चिड़ावा स्थित एक मैरिज गार्डन में एकत्रित हुए थे। पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल भी दोनों परिवारों की तरफ से कार्यक्रम में मौजूद रहे। दोनों परिवारों का पूर्व प्रधान मेघवाल के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री काका सुंदरलाल से कई साल से गहरा लगाव है।

विज्ञापन


दोनों परिवारों से वार्ता के बाद पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल ने सगाई के दिन ही गुरुवार को सादगी पूर्ण व बिना किसी खर्चे व दहेज के शादी करने का निर्णय लिया। रामवतार कुलहरी के बेटे मोगीत भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में कार्यरत हैं। जबकि बाबूलाल लांबा की बेटी ज्योति बीएससी-बीएड व फिलहाल वेटेनरी का कोर्स कर रही हैं। तत्काल व्यवस्था कर बिना दहेज व बैगर बारात के सादगी से विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान पिलानी विधानसभा से काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान की हो रही है चारो ओर तारीफ...
आमतौर पर जनप्रतिनिधियों को लेकर चर्चाएं होती हैं कि वे वोट की राजनीति करते हैं। लेकिन पूर्व प्रधान ने इस चर्चाओं को कुछ हद तक विराम देते हुए साबित कर दिया है कि समाज को जोड़ने का काम भी जनप्रतिनिधि करते हैं। देवरोड के पूर्व सरपंच कुलदीप कुलहरी ने बताया कि वे भी एक जनप्रतिनिधि रहे हैं। आमतौर पर एक जनप्रतिनिधि को वोट की राजनीति करने के नजरिए से देखा जाता है। लेकिन उनकी पिलानी विधानसभा का सौभाग्य है कि एक ऐसा जनप्रतिनिधि भी है, जो समाज को लेकर भी संवेदनशील है, जिसका उदाहरण आज देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग हुए शामिल...
इस मौके पर देव रोड पूर्व सरपंच कुलदीप कुलहरी, पूर्व सरपंच हंसराज मेघवाल चिड़ावा, पंचायत समिति सदस्य सुरेश थाकन, पिलानी प्रधान प्रतिनिधि संदीप रायला, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, पंचायत समिति सदस्य सुनील पूनिया, पंचायत समिति सदस्य अरविंद सैनी, बनगोठडी सरपंच राजवीर मेघवाल, हमीनपुर पूर्व सरपंच सुभाष चौधरी, हमीनपुर सरपंच रामनिवास सिंह शेखावत, अरडावता सरपंच प्रतिनिधि नरेश राज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गूगन नेहरा देवरोड, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, एएसआई शेर सिंह फोगाट, राजस्थान पुलिस के पूर्व एएसआई कंवरपाल बलौदा, राजस्थान पुलिस से भीम सिंह लांबा और सुरेश धतरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed