फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News A young man arrested with illegal smack police is investigating

Jhunjhunu News: अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 09 Feb 2024 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 10:11 PM IST
सार

झुंझुनूं जिले में पुलिस ने अवैध स्मैक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चिड़ावा पुलिस ने की।

विज्ञापन
Jhunjhunu News A young man arrested with illegal smack police is investigating
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुंझुनूं की चिड़ावा पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चिड़ावा पुलिस को सूचना मिली कि रमेश सोनी उर्फ मंगल पुत्र राजेंद्र सोनी निवासी सत्संग भवन की गली बाइपास कस्बा चिड़ावा अपने घर के सामने सलेटी रंग का जैकेट पहने हुए खड़ा है, जिसके पास अवैध स्मैक है, जो बेचने की फिराक में है।

विज्ञापन


सूचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी विनोद सामरिया अपनी टीम के साथ कार्रवाई हेतु मौके पर पहुंचे तो गली में मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए का एक लड़का खड़ा हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस पार्टी को बावर्दी देखकर एकदम घर के अंदर की तरफ जाने लगा, जिसको मौके पर ही गेट के ऊपर ही रोक जाकर शख्स का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रमेश कुमार सोनी उर्फ मंगल पुत्र राजेंद्र प्रसाद सोनी निवासी चिड़ावा होना बताया।
विज्ञापन


तलाशी ली जाने पर प्लास्टिक की डिब्बी में अवैध इसमें 157 ग्राम स्मैक मिली, जिस पर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। अनुसंधान नारायण सिंह थानाधिकारी पिलानी के पास भिजवाई गई। वहीं, इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed