{"_id":"643d7959f37e5bf8870be7be","slug":"jhunjhunu-crime-10-fake-notes-of-500-recovered-arrested-accused-is-being-interrogated-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu Crime: 500 रुपये के 10 नकली नोट बरामद, गिरफ्तार आरोपी से की जा रही पूछताछ, पहले कहां-कहां चलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu Crime: 500 रुपये के 10 नकली नोट बरामद, गिरफ्तार आरोपी से की जा रही पूछताछ, पहले कहां-कहां चलाए
Mon, 17 Apr 2023 10:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:22 PM IST
सार
राजस्थान में झुंझुनू सदर थाना पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नकली नोटों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनू जिले की सदर थाना पुलिस ने पांच सौ रुपये के नकली नोट जब्त किए। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नकली नोटों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी नकली नोटों को मेले में चलाने के लिए ले जा रहा था। काफी समय से जाली नोट का इस्तेमाल कर रहा था। पहले भी झुंझुनू के बाजार में जाली नोट चलाए थे।
विज्ञापन
थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया, सोमवार को सूचना मिली की बाकरा से उदावास जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाकरा निवासी केसर देव पुत्र रामेश्वर लाल नकली नोट चलाने के लिए बाजार जा रहा है। आरोपी के पास काफी संख्या में नकली नोट है। सूचना पर टीम के साथ बाकरा से उदावास जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की तो आरोपी घबरा गया। मौके पर जेब की तलाशी लेने पर 500-500 के 10 जाली नोट मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास एक ही सीरीज के कई नोट थे। सभी नोट को जब्त कर लिया। आरोपी ने इन नकली नोटों को झुंझुनू के बाजार और बाकरा के मेले में चलाए थे। आरोपी नकली नोट कहां से लेकर आया था और कहां-कहां इस्तेमाल किए, इन सब के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन