फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jhalawar Road Accident News: Truck Collides With Wedding Procession Van, 9 People Died

Rajasthan: झालावाड़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्राले ने बरातियों से भरी वैन को मारी टक्कर, नौ की मौत

Sun, 21 Apr 2024 09:22 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 09:22 AM IST
सार

Road Accident in Jhalawar Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक तेज रफ्तार ट्राले ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 9 बरातियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हादसा इतना भयानक था कि वैन के परख्च्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
Jhalawar Road Accident News: Truck Collides With Wedding Procession Van, 9 People Died
सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत, एक घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Jhalawar Rajasthan: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। बारातियों से भरी वैन को एक तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिसमें एक साथ नौ लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे का शिकार हुए लोग मध्यप्रदेश के डूंगरी से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर डुगरगांव लौट रहे थे। इस दौरान एनएच 52 पर पचोला पास ट्राले ने मारुति वैन को टक्कर मार दी।  
विज्ञापन


एक घायल का चल रहा इलाज 
अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि हादसा थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर भोपाल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन में फंसे घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारे गए सभी लोग 35 साल से कम उम्र के
पुलिस के अनुसार हादसे में अकलेरा के रहने वाले अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी, रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी, रोहित (22) जगदीश बागरी और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद, सारौला ( खानपुर, झालवाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद की हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed