{"_id":"66477c19fadad5ee750dfce7","slug":"jhalawar-news-government-babu-dies-due-to-cardiac-arrest-while-dancing-in-bhajan-sandhya-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: भजन संध्या कार्यक्रम में झूमते-झूमते मंच पर गिर पड़े सरकारी बाबू, हृदय गति रुकने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: भजन संध्या कार्यक्रम में झूमते-झूमते मंच पर गिर पड़े सरकारी बाबू, हृदय गति रुकने से हुई मौत
Fri, 17 May 2024 09:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 May 2024 09:57 PM IST
सार
राजस्थान में एक बार फिर भजन संध्या कार्यक्रम में नाचते हुए पंचायत राज विभाग के कनिष्ठ सहायक की हार्ट अटैक से मौता हो गई।
विज्ञापन
नाचते समय हृदय गति रुकने से व्यक्ति की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर खुशी में नाचते हुए हृदय गति रुकने से जान गंवाने का मामला सामने आया है। झालावाड़ जिले खानपुर में बुधवार रात एक भजन संध्या के कार्यक्रम में झूम रहे सरकारी बाबू जोधराज नागर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जोधराज नागर (45) अपने घर में रखे गए भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होने पैतृक गांव मालनवासा आए थे। जोधराज नागर कोटा के मोईकला में पंचायत राज विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
मृतक जोधराज नागर के भतीजे जयप्रकाश नागर ने बताया कि चाचा बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में रात करीब डेढ़ बजे भजन चल रहे थे। इस दौरान लोग भजनों पर झूमते रहे। चाचा भी इस भीड़ में नाच रहे थे। चाचा लोगों पर फूल बरसा रहे थे, इसी दौरान वो नाचते हुए नीचे गिर पड़े। जब तक हम लोगों ने उनको संभाला तब तक बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उनको अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन