{"_id":"64e5a677cc480bfbff0e1ac7","slug":"jhalawar-junior-engineer-and-computer-operator-of-municipality-arrested-taking-bribe-40-thousand-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: नगर पालिका का कनिष्ठ अभियंता और संविदाकर्मी कंप्यूटर आपरेटर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: नगर पालिका का कनिष्ठ अभियंता और संविदाकर्मी कंप्यूटर आपरेटर 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Wed, 23 Aug 2023 11:56 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:56 AM IST
सार
झालावाड़ जिले में एसीबी ने मंगलवार को पिड़ावा नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता और संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। मामला दर्जकर अग्रिम अनुसंधान की कार्रवाई को किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ की पिड़ावा नगरपालिका में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अर्जुन देव पाटीदार तथा संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर उज्ज्वल तिवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसीबी के अनुसार, आरोपियों ने नगरपालिका से दुकानों की निर्माण स्वीकृति जारी करने की एवज में परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि देने की मांग की थी, जिसके बाद परिवादी द्वारा 40 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
मामले में जानकारी देते हुए एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि परिवादी द्वारा झालावाड़ एसीबी इकाई में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि पिड़ावा नगर पालिका में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अर्जुन देव पाटीदार द्वारा उसकी तीन दुकानों पर द्वितीय तथा तृतीय मंजिल के निर्माण स्वीकृति जारी करने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत राशि देने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उसके बाद में एसीबी झालावाड़ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर मीणा ने शिकायत का सत्यापन करवाया।
विज्ञापन
मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए अर्जुन देव पाटीदार तथा पिड़ावा नगरपालिका में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर उज्जवल तिवारी को 40 हजार की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल, एसीबी की टीम आरोपियों के आवास तथा अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही है। साथ ही दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्जकर अग्रिम अनुसंधान की कार्रवाई को किया जा रहा है।
विज्ञापन