{"_id":"645a0ebca000ab0c630507fe","slug":"jhalawar-crime-two-smugglers-carrying-four-kg-100-grams-of-opium-arrested-swift-car-seized-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar Crime: कार में चार किलो 100 ग्राम अफीम ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar Crime: कार में चार किलो 100 ग्राम अफीम ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त
Tue, 09 May 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 02:43 PM IST
सार
झालावाड़ डीएसटी ने डग थाना एरिया में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार में चार किलो 100 ग्राम अफीम ले जाते दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही स्विफ्ट कार भी जब्त की है।
विज्ञापन
दो तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ डीएसटी और थाना डग पुलिस की टीम ने सोमवार को नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई कर स्विफ्ट कार सवार तस्कर गांव छान थाना डग निवासी राकेश कुमार महाजन पुत्र नरेंद्र कुमार (30) और रमेश लाल दर्जी पुत्र प्रभुलाल (52) को गिरफ्तार कर चार किलो 100 ग्राम अफीम और बिक्री रकम 37 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ और हथियारों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत एएसपी चिरंजीलाल मीणा और सीओ गंगधार प्रेम कुमार के सुपर विजन में सोमवार को एसएचओ डग अमरनाथ जोगी और डीएसटी प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस और डीएसटी टीम द्वारा घाटी डोबड़ा रोड पर नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार रोका...
नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार रोका गया। कार सवार व्यक्ति राकेश कुमार और रमेश लाल के पास चार किलो 100 ग्राम अफीम, नापतोल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा और बिक्री रकम 37 हजार रुपये मिले। दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई एसएचओ गंगधार द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन