{"_id":"641309a59e874f7301008b15","slug":"jhalawar-accused-of-raping-a-minor-arrested-was-raping-for-four-years-by-threatening-to-make-photo-video-viral-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से कर रहा था रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से कर रहा था रेप
Thu, 16 Mar 2023 05:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:52 PM IST
सार
झालावाड़ की असनावर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राकेश कुमार राठौर पुत्र ओमप्रकाश (27) निवासी पुरानी आबादी थाना असनावर को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल में दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से दुष्कर्म करता आ रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले की असनावर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राकेश कुमार राठौर पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर होटल में दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से दुष्कर्म करता आ रहा था।
विज्ञापन
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि घटना के संबंध में 9 मार्च को पीड़ित नाबालिक ने थाना असनावर पर रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह 6-7 साल से राकेश राठौर को जानती थी। करीब साढ़े 4 साल पहले राकेश स्कूल जाते समय पीछा कर जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता।बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देने के कारण डर के मारे वह उसकी बात मानने लग गई।
विज्ञापन
चार साल पहले झालरापाटन के एक होटल में रेप कर अश्लील वीडियो बनाए
4 साल पहले आरोपी नाबालिग को झालरापाटन के एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। उसके बाद बनाये गये फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 4 सालों से झालरापाटन बुला होटल में रेप करता आ रहा है। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एएसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ गिरधर सिंह चौहान के सुपरविजन बनाई टीम
घटना की गंभीरता को देख एसपी तोमर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा , सीओ गिरधर सिंह चौहान के सुपरविजन और एसएचओ असनावर राजकुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।