{"_id":"64806f37038b5e42480a19a8","slug":"jeth-and-bahu-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-train-in-bikaner-love-affairs-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जेठ-बहू ट्रेन के आगे कूदे, स्टेट्स पर लिखा- आज कद्र नहीं है, लेकिन...एक दिन मुस्कुराकर भी रोओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जेठ-बहू ट्रेन के आगे कूदे, स्टेट्स पर लिखा- आज कद्र नहीं है, लेकिन...एक दिन मुस्कुराकर भी रोओगे
Wed, 07 Jun 2023 05:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:21 PM IST
सार
बीकानेर में शादी के सात महीने बाद एक बहू ने अपने जेठ के साथ आत्महत्या कर ली, दोनों एक ट्रेन के सामने कूद गए। दोनों के बीच शादी के बाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक जेठ और बहू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में जेठ-बहू लगते थे। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप पर लड़की के फोटो के साथ गाने का स्टेटस लगाया, जिसमें कहा गया- 'देखना एक दिन मेरे लिए भी गाना बजेगा चला गया चांद कहां? आसमां को छोड़ के'
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने लूणकरनसर से गुजरने वाले अबोहर-जोधपुर ट्रेन के आगे कूटकर जान दे दी। ट्रेन से टकराने के बाद दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। टाइगर फोर्स की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची और शव की पहचान शुरू की। इस दौरान युवक की पहचान महावीर बिश्रोई (25) सहनीवाला निवासी और युवती की पहचान सोफिका बिश्रोई (28) के रूप में हुई। सोफिका की शादी सात महीने पहले मुकेश बिश्नोई निवासी फुलदेसर से हुई थी। मृतक महावीर मुकेश की मौसी का बेटा है।
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूदने से पहले महावीर ने रात करीब 12 पहला स्टेट्स लगाया था। जिसमें 'चल गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर गाना बज रहा था और सोफिका के कई फोटो लगाई गई थीं और उस पर MISS You लिखा हुआ था। एक मिनट के बाद एक और स्टेटस लगाया गया, जिसमें कहा गया कि आज हूं तो मेरी कद्र नहीं है, लेकिन याद रखना, जिस दिन तुम हारोगे, मुस्कुराकर भी रोओगे। इसके बाद 12.20 पर एक और स्टेट्स लगाया गया जिसमें लिखा गया कि 'सबसे अच्छी चीज मौत है !!'
विज्ञापन
कब घर से निकले अभी तक जानकारी नहीं
हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि युवती और युवक घर से कब निकले थे। देर रात युवती ने अपने एक दोस्त को कॉल कर कहा था कि आज उसका आखिरी दिन है। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। बाद में पुलिस की सूचना से परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर युवक और युवती के परिजनों के बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।