फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jeth and Bahu committed suicide by jumping in front of train in Bikaner Love Affairs

Rajasthan: जेठ-बहू ट्रेन के आगे कूदे, स्टेट्स पर लिखा- आज कद्र नहीं है, लेकिन...एक दिन मुस्कुराकर भी रोओगे

Wed, 07 Jun 2023 05:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 07 Jun 2023 05:21 PM IST
सार

बीकानेर में शादी के सात महीने बाद एक बहू ने अपने जेठ के साथ आत्महत्या कर ली, दोनों एक ट्रेन के सामने कूद गए। दोनों के बीच शादी के बाद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना के बाद से दोनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Jeth and Bahu committed suicide by jumping in front of train in Bikaner Love Affairs
मृतक जेठ और बहू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में जेठ-बहू लगते थे। आत्महत्या से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप पर लड़की के फोटो के साथ गाने का स्टेटस लगाया, जिसमें कहा गया- 'देखना एक दिन मेरे लिए भी गाना बजेगा चला गया चांद कहां? आसमां को छोड़ के'

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने लूणकरनसर से गुजरने वाले  अबोहर-जोधपुर ट्रेन के आगे कूटकर जान दे दी।  ट्रेन से टकराने के बाद दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। टाइगर फोर्स की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची और शव की पहचान शुरू की। इस दौरान युवक की पहचान महावीर बिश्रोई (25) सहनीवाला निवासी और युवती की पहचान सोफिका बिश्रोई (28) के रूप में हुई। सोफिका की शादी सात महीने पहले मुकेश बिश्नोई निवासी फुलदेसर से हुई थी। मृतक महावीर मुकेश की मौसी का बेटा है।  
विज्ञापन


ट्रेन के आगे कूदने से पहले महावीर ने रात करीब 12 पहला स्टेट्स लगाया था। जिसमें 'चल गया चांद कहां, आसमां को छोड़कर गाना बज रहा था और सोफिका के कई फोटो लगाई गई थीं और उस पर MISS You लिखा हुआ था। एक मिनट के बाद एक और स्टेटस लगाया गया, जिसमें कहा गया कि आज हूं तो मेरी कद्र नहीं है, लेकिन याद रखना, जिस दिन तुम हारोगे, मुस्कुराकर भी रोओगे।  इसके बाद 12.20 पर एक और स्टेट्स लगाया गया जिसमें लिखा गया कि 'सबसे अच्छी चीज मौत है !!'
विज्ञापन
विज्ञापन


कब घर से निकले अभी तक जानकारी नहीं
हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि युवती और युवक घर से कब निकले थे। देर रात युवती ने अपने एक दोस्त को कॉल कर कहा था कि आज उसका आखिरी दिन है। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा था। बाद में पुलिस की सूचना से परिजनों को घटना की जानकारी लगी तो घर में कोहराम मच गया।  पुलिस का कहना है केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना को लेकर युवक और युवती के परिजनों के बयान लिए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed