{"_id":"63e258689ff917172c2a1f15","slug":"jee-main-result-karthik-sharda-jaipur-topper-allen-career-institute-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई-मेन का रिजल्ट जारी: जयपुर के कार्तिक बने सिटी टॉपर, सफलता के लिए दस घंटे पढ़ाई और इस किया फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई-मेन का रिजल्ट जारी: जयपुर के कार्तिक बने सिटी टॉपर, सफलता के लिए दस घंटे पढ़ाई और इस किया फोकस
Tue, 07 Feb 2023 07:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Feb 2023 07:25 PM IST
सार
जयपुर के कार्तिक शारदा ने 99.9920 पर्सेन्टाइल स्कोर कर सिटी टॉप किया है। दर्श जैन ने 99.9856 पर्सेन्टाइल के साथ दूसरा और दिव्यांश गुप्ता ने 99.9823 पर्सेन्टाइल के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स लाए ओवरऑल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 के जनवरी सेशन का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया है। एलन करियर इंस्टीट्यूट के 6 क्लासरूम स्टूडेंट्स ओवरऑल 100 पर्सेन्टाइल मार्क्स लाए हैं। 105 स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से ज्यादा स्कोर किया है। जयपुर में कार्तिक सिटी टॉपर बने हैं।
विज्ञापन
कार्तिक, दर्श, दिव्यांशु तीनों कम्प्यूटर साइंस से करना चाहते हैं बीटेक
जयपुर के सिटी टॉपर कार्तिक शारदा और दूसरे, तीसरे स्थान पर आए दर्श जैन और दिव्यांशु गुप्ता मीडिया से रूबरू हुए। तीनों ने कहा कि उन्हें कम्प्यूटर साइंस में आगे भविष्य बनाना है। इसलिए वह आईआईटी बॉम्बे से कम्प्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। आगे एडवांस एग्जाम की भी तैयारी करेंगे। तीनों ने बताया कि वह 10 घंटे से ज्यादा रोजाना पढ़ाई करते थे। परीक्षा से पहले ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई को दिया। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ समय गुजारते थे। मोबाइल और इंटरनेट का पढ़ाई में ज्यादा इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया से जितना हो सका, दूरी बनाकर रखी। नोट्स तैयार किए। रिविजन करना और कॉन्सेप्ट क्लीयर करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
6 क्लासरूम स्टूडेंट्स के ओवरऑल 100 पर्सेन्टाइल
संस्था के चेयरमैन डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि अभी तक देखे गए परिणामों के अनुसार एलन के 6 क्लासरूम स्टूडेंट ने ओवरआल 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। इनमें कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेन्द्र शिंदे और कृष गुप्ता स्टूडेंट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
जयपुर के क्लासरूम स्टूडेंट कार्तिक शारदा सिटी टॉपर
सीनियर वाइस प्रसीडेंट सीआर चौधरी ने बताया कि संस्था के जयपुर के क्लासरूम स्टूडेंट कार्तिक शारदा ने 99.9920 पर्सेन्टाइल स्कोर कर सिटी टॉप किया है, वहीं दर्श जैन 99.9856 पर्सेन्टाइल के साथ दूसरा और दिव्यांश गुप्ता ने 99.9823 पर्सेन्टाइल के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जयपुर में इंस्टीट्यूट के 5 स्टूडेंट्स ने फिजिक्स में 100 पर्सेन्टाइल, 1 स्टूडेंट ने केमेस्ट्री में 100 पर्सेन्टाइल और 1 स्टूडेंट ने मैथ्स में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। एलन जयपुर के 105 स्टूडेंट्स ने 99 पर्सेन्टाइल से ज्यादा स्कोर किया है।
24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच हुई परीक्षा, 9.06 लाख स्टूडेंट्स थे रजिस्टर्ड
जेईई-मेन जनवरी सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच हुई। इस परीक्षा में जेईई-मेन 9.06 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया। इसमें बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिसमें 6 लाख छात्र और 2.6 लाख छात्राएं शामिल थी। परीक्षा में 95.79 प्रतिशत उपस्थिति रही। 8.24 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। देश के 399 और विदेश के 25 परीक्षा शहरों को मिलाकर 424 परीक्षा शहरों में परीक्षाएं हुई। राजस्थान में यह परीक्षा 17 शहरों में हुई।