{"_id":"66a3a91baa81572124039a79","slug":"jalore-mp-lumbaram-choudhary-congratulated-the-newly-appointed-state-president-madan-rathod-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: लुंबाराम चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, बोले- राठौड़ के अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: लुंबाराम चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई, बोले- राठौड़ के अनुभव का पार्टी को मिलेगा लाभ
Fri, 26 Jul 2024 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:18 PM IST
सार
मदन राठौड़ को बधाई देते हुए लुंबाराम ने कहा कि मदन राठौड़ जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता की नई उंचाई तक जाएगी।
विज्ञापन
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को बधाई देते सांसद लुंबाराम चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने शुक्रवार को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के निवास स्थान पर जाकर उनको बधाई दी।
विज्ञापन
भाजपा संभाग सहमीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद लुंबाराम चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को मिठाई खिलाकर आलाकमान के निर्णय पर खुशी जताई। चौधरी ने कहा कि राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। संगठन में कार्य करने का मदन राठौड़ का लंबा अनुभव है। इसका लाभ पार्टी की प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक कार्यकर्ता को मिलेगा।
विज्ञापन
नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा सफलता की नई उंचाई तक जाएगी। आने वाले चुनाव में इसका फायदा भाजपा को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
विज्ञापन