{"_id":"641089061f8c0d20b10cfd98","slug":"jalore-seven-doctors-team-removed-56-blades-from-young-man-stomach-after-operation-in-sanchore-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 56 ब्लेड निगल गया अकाउंटेंट, खून की उल्टियां होने पर दोस्त लाए अस्पताल, फिर तीन घंटे का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 56 ब्लेड निगल गया अकाउंटेंट, खून की उल्टियां होने पर दोस्त लाए अस्पताल, फिर तीन घंटे का ऑपरेशन
Wed, 15 Mar 2023 06:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:34 PM IST
सार
राजस्थान के सांचौर में एक अकाउंटेंट 56 ब्लेड निकल गया, सात डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद उसके पेट से ये ब्लेड निकाले। खून की उल्टियां होने के बाद युवक के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां डॉक्टरों ने उसकी सोनोग्राफी की तो वे हैरान रह गए। युवक के पेट में ब्लेड की ब्लेड दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
यशपाल के पेट से डॉक्टरों ने निकाले ब्लेड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाला एक युवक एक-एक कर 56 ब्लेड निगल गया। उसकी हालत इतनी खराब हुई कि वह खून की उल्टियां करने लगा, साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी सोनोग्राफी कराई तो वे भी हैरान रह गए। युवक के पेट में जगह-ब्लेड फंसे नजर आ रहे थे। ब्लेड से गले और पेट के अंदर जगह-जगह घाव हो गए थे। इसके बाद सात डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे तक ऑपरेशन कर के पेट से ब्लेड बाहर निकालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, 26 साल का यशपाल सिंह दाता का रहने वाला है। यशपाल सांचौर एक कंपनी में अकाउंटेंट है। वह बालाजी नगर में किराए पर कमरा लेकर चार दोस्तों के साथ रहता है। रविवार सुबह वे ऑफिस चले गए, यशपाल कमरे पर अकेला था। अचानक उसे खून की उल्टियां होने लगीं, इसके बाद उसने अपने एक दोस्त को कॉल कर कहा कि उसकी तबीयत खराब है। उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे और उसे अस्पातल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
डॉक्टर भी रह गए हैरान
खून की उल्टियां कर रहे यशपाल का मेडिप्लस हॉस्पिटल के डॉ. नरसी राम देवासी ने पहले एक्सरे कराया और फिर सोनोग्राफी भी कराई। इससे उसके पेट में बहुत सारे ब्लेड नजर आए। एंडोस्कोपी करने के बाद ये बात पक्की हो गई कि यशपाल के पेट में ब्लेड ही हैं। इसके बाद उसके ऑपरेशन की तैयारी की गई। सात डॉक्टरों की टीम ने तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद यशपाल के पेट से 56 ब्लेड निकालीं। फिलहाल उसकी हालत ठीक है, डॉक्टर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।
युवक क्यों निगल गया ब्लेड
यशपाल के दोस्तों से जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उनका कहना है कि यशपाल ने इतनी ब्लेड क्यों खाईं इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। फोन पर वह अच्छे से बात किया करता था। इधर, डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि यशपाल को डिप्रेशन या एंग्जाइटी हो, जिसके कारण उसने ब्लेड के तीन पैकेट खा लिए। उसने ब्लेड को 2 हिस्सों में बांटकर कवर के साथ खाया था। जिससे ब्लेड उसके पेट में चली गईं, अगर वह बिना कवर के साथ खाता तो ये गले में ही अटक जातीं। पेट में ब्लेड जाने के बाद उसका कवर गल गया और कट लगने से पेट के अंदर से खून निकलने लगा। जिससे उसे खून की उल्टियां होने लगीं।
ब्लेड खाने की वजह साफ नहीं
अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यशपाल ने इतनी ब्लेड क्यों खाईं। वह इस बारे में अपने परिवार वालों से भी बात नहीं कर रहा है। डॉक्टरों और उसके परिजनों ने कई बार उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने ब्लेड खाने की वजह अब तक नहीं बताई है।