फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore Neeta Kumari won silver Medal in State Level Athletic Competition

Rajasthan: जालोर की बेटी ने बढ़ाया मान, राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Wed, 16 Mar 2022 12:55 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 16 Mar 2022 12:55 PM IST
सार

श्रीगंगानगर में राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें जालोर की नीता कुमारी ने हेप्थलॉन में नया रिकॉर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
Jalore Neeta Kumari won silver Medal in State Level Athletic Competition
नीता कुमारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जालोर की धामसीन गांव की नीता कुमारी ने श्रीगंगानगर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाया है। नीता ने हेप्थलोन में कांस्य पदक जीता है। ऐसा करने वाली नीता जिले की पहली एथलीट हैं।

विज्ञापन


जिला एथलेटिक संघ के सचिव कन्हैयालाल मिश्रा और अध्यक्ष भरत मेघवाल ने बताया कि नीता जिले की पहली एथलिट है, जिसने एथलेटिक के सबसे कठिन इवेन्ट हेप्थलोन का चयन किया है। ये राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक प्रतियोगिता 13 से 14 मार्च तक आयोजित होगी। जिसमें 100 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, 200 मीटर दौड़, लम्बी कूद, भाला फेंक और 800 मीटर दौड़ सहित कई इवेंट में अपनी प्रतिभा दिखानी होती है। 

विज्ञापन

28 साल में पहली बार हेप्थलोन इवेंट का चयन

नीता ने पहली बार ही इस इवेंट में भाग लेकर जिले के लिए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के साथ नीता जिले की पहली एथलिट बन गई है, जिसने जिला एथलेटिक संघ के विगत 28 साल के इतिहास में पहली बार हेप्थलोन इवेंट का चयन किया, बल्कि मेडल भी हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल प्रेमी ने जताई खुशी
एथलेटिक संघ के सचिव ने बताया कि पिछले साल आयोजित हुई राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान एथलेटिक संघ के अध्यक्ष ओलम्पियन गोपाल सैनी ने नीता का इस इवेंट के लिये मार्गदर्शन किया था। जिसके परिणामस्वरूप नीता ने अपने 800 मीटर के इवेंट को बदल कर हेप्थलोन का चयन किया और मेडल भी अर्जित किया।
नीता की इस शानदार उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के सचिव दलपतसिंह आर्य, हरसन आर्य सहित खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed