फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore Electricity discom JEN arrested for taking bribe of Rs 4,000

Jalore: बिजली डिस्कॉम का JEN चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

Wed, 08 Feb 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Feb 2023 02:17 PM IST
सार

एसीबी बिजली डिस्कॉम के भ्रष्ट इंजीनियर्स और कर्मचारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। एक ओर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी ने जालोर में बिजली डिस्कॉम के जेईएन को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। उसके निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है।
 

विज्ञापन
Jalore Electricity discom JEN arrested for taking bribe of Rs 4,000
चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर यूनिट ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए जालोर के सांचौर में सांकड़ सर्किल के जेईएन विनोद कुमार को शिकायतकर्ता परिवादी से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की जालोर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में विनोद कुमार कनिष्ठ अभियंता वृत सांकड़, सांचौर, जोधपुर डिस्कॉम, जालोर 10 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रियदर्शी ने बताया कि बुधवार को पुलिस निरीक्षक दीनदयाल वैष्णव ने टीम के साथ ट्रैप कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार पुत्र दयालाल राजपुरोहित निवासी दाता, सांचौर, जिला जालोर हाल कनिष्ठ अभियंता वृत-सांकड़, सांचौर, जोधपुर डिस्कॉम जालोर को परिवादी से रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एडीजी दिनेश एमएन के डायरेक्शन में पूछताछ जारी...
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्जकर इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है। वहीं, एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाइन नं. 1064 और Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। एसीबी राजस्थान में राज्य कर्मिचारियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को अधिकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed