फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore Crime Action against touts selling nutritional food to women and children

Jalore Crime: महिलाओं-बच्चों को मिलने वाले पोषाहार पर दलालों की तिरछी नजर, पुलिस ने कसा शिकंजा

Thu, 25 May 2023 11:57 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 May 2023 11:57 AM IST
सार

राजस्थान के जालौर जिले में महिलाओं और बच्चों को मिलने वाले पोषाहार को बेचने का मामला सामने आया है। रानीवाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 15 सौ टन पोषाहार बरामद किया है।

विज्ञापन
Jalore Crime Action against touts selling nutritional food to women and children
पुलिस ने कसा शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर जिले में रानीवाड़ा उपखंड क्षेत्र के झालेरा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सौ टन पोषाहार बरामद किया है। राजस्थान सरकार की ओर से राज्य में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए पोषाहार की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें कुपोषण से बचाया जा सके।

विज्ञापन


बता दें कि रानीवाड़ा क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकार की इस योजना में मिल रही पोषाहार सामग्री दलिया सहित अन्य को अधिकारियों की शह में दलालों के हाथों अन्य जगह पहुंचाया जा रहा है। पोषाहार की सामग्री को अन्य कट्टो में पैकिंग कर अन्य राज्यों में लगातार बेचा जा रहा था, जिसकी शिकायत पर रानीवाड़ा पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


वहीं, कार्रवाई के दौरान गोदाम से माल को बरामद कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रानीवाड़ा DSP शंकरलाल मसूरिया ने पैकिंग करने की भारी मात्रा में सामग्री भी बरामद की है। पुलिस विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को सूचना देकर मौके पर बुलाकर कार्रवाई के बारे में अवगत कराया गया। इस पोषाहार के बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से इस मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा जांच चली है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed