{"_id":"64ef1a4a7bf7a6c4180d42b5","slug":"jalawar-murder-son-was-unlucky-so-killed-confession-of-accused-father-in-front-of-police-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'छोटा बेटा अशुभ था, इसलिए मार डाला' 13 महीने के मासूम का गला घोंटने वाला पिता बोला, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'छोटा बेटा अशुभ था, इसलिए मार डाला' 13 महीने के मासूम का गला घोंटने वाला पिता बोला, जानें मामला
Wed, 30 Aug 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:02 PM IST
सार
हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया तो उसने कहा कि छोटा बेटा उसके लिए अशुभ था। उसके पैदा होने के बाद से कुछ भी सही नहीं हो रहा था। इससे तंग आकर उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक पिता ने अपने 13 महीने के बेटे की हत्या कर दी। मासूम को गला दबाकर मारने के बाद आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया, इसके बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने जो बताया वह सुनकर पुलिस वाले भी हैरान हो गए। आरोपी ने कहा कि बेटा उसके लिए अशुभ था। उसके पैदा होने के बाद से लगातार परेशानियां सामने आ रहीं थी। वह बीमार रहने लगा था और कर्ज भी हो गया था। इसी के चलते उसने बेटे की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला झालावाड़ के खानपुर कस्बे का है। मूलत: मध्यप्रदेश के नीमच का रहने वाला अब्बास अली बोहरा लंबे समय अपने परिवार के साथ यहां रह रहा है। सोमवार को खानपुर कस्बे की एक मस्जिद में एक कार्यक्रम था। अब्बास की पत्नी यास्मीन और बड़ा बेटा वहां चले गए, लेकिन बीमारी का बहना बनाकर अब्बास घर ही रुक गया। उसके घर रुकने के कारण यास्मीन 13 महीने के बेटे को भी घर पर ही छोड़ गई। इस दौरान अब्बास ने 13 महीने के बेटे का गला घोंट दिया। बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी अब्बास ने मकान में ताला लगाया और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन
एक-दो घंटे बाद यास्मीन बड़े बेटे के साथ मस्जिद से घर लौटी तो उसने गेट में ताला गला देखा। उसने अपने पति अब्बास को कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। यास्मीन को बाहर खड़ा देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। कुछ देर अब्बास का इंतजार करने के बाद उन्होंने ताला तोड़ दिया। यास्मीन अंदर पहुंची तो उसका 13 महीने का बेटा मृत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर जानकारी ली। वहीं, मृतक बच्चे के मामा की शिकायत पर आरोपी पति अब्बास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को रामगजमडी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13 महीने का बेटा उसके लिए अशुभ था। उसके पैदा होने के बाद से कुछ भी सही नहीं रह रहा था। वह बीमार रहने लगा था, कोई भी काम करने पर उसे कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके कारण लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा था। इस कारण से उसने बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गया।