फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Rajasthan Jaisalmer shook for 40 km due to loud explosion missile went off course in Chandan firing range

Rajasthan: तेज धमाके से 40 किलोमीटर तक दहला जैसलमेर, रहस्यमयी आवाज को लेकर जांच शुरू

Thu, 08 Aug 2024 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 10:12 PM IST
सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में रहस्यमयी तेज आवाज से दहशत का माहौल है। यह आवाज कहां से आई, क्यों आई। इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने आवाज सुनने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Rajasthan Jaisalmer shook for 40 km due to loud explosion missile went off course in Chandan firing range
जैसलमेर में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार दोपहर बाद अचानक तेज रहस्यमयी आवाज सुनी गई। उसके बाद से लोग दहशत में हैं। यह आवाज कहां से आई, क्यों आई। इसकी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने आवाज सुनने की पुष्टि की है। बताया गया कि जैसलमेर के आसपास 40 किलोमीटर तक धमाके जैसी यह आवाज सुनी गई।

विज्ञापन


जैसलमेर सदर थाना के एएसआई नारायण सिंह चारण ने आवाज सुने जाने की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, हमें सदर थाना क्षेत्र के किता गांव से फोन आया था। उसके बाद हम लोग किता पहुंचे। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद अलग-अलग जगहों से आवाज सुनने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


जैसलमेर सदर थाना के अधिकारी ने दी यह जानकारी
एक साथ इतने लंबे क्षेत्र में धमाके की आवाज सुनाई देने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। जैसलमेर के सदर थाना पुलिस को सबसे पहले सूचना मिली कि कीता गांव और बड़ोडा गांव में यह आवाज काफी तेज थी। सूचना मिलते ही सदर थाना के ASI नारायण सिंह मौके के लिए टीम के साथ रवाना हुए। जैसलमेर की सोशल मीडिया ग्रुप पर रहस्यमयी तेज आवाज के साथ पहले यह फोटो शेयर की गई थी। लेकिन बाद में यह तस्वीर एक साल पहले हुई धमाके की बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, इस रहस्यमयी आवाज से लोगों में खौफ का माहौल है। मालूम हो कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर में पहले भी सैन्य-असैन्य गतिविधियों के दौरान इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। हालांकि, अभी तक मामले में आधिकारिक जानकारी मिले बिना कुछ कहना जल्दबाजी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed