{"_id":"681ed627b4dde90c11094d5e","slug":"jaisalmer-news-indian-army-shot-down-pakistani-drones-complete-blackout-in-the-entire-district-army-alert-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: भारतीय सेना ने हवा में मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, पूरे जिले में कंप्लीट ब्लैक आउट, सेना सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: भारतीय सेना ने हवा में मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, पूरे जिले में कंप्लीट ब्लैक आउट, सेना सतर्क
Sat, 10 May 2025 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 10 May 2025 09:59 AM IST
सार
जैसलमेर के संवेदनशील पोकरण क्षेत्र को निशाना बनाने की कोशिश की गई लेकिन भारतीय वायु सेना और थल सेना की तत्परता और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम के चलते सभी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे प्रदेश के जैसलमेर जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ी सुरक्षा चुनौती सामने आई, जब पाकिस्तान की ओर से एक साथ कई ड्रोन भारतीय सीमा की ओर भेजे गए। इन ड्रोनों ने जैसलमेर के संवेदनशील पोकरण क्षेत्र को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय वायु सेना और थल सेना की तत्परता और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम के चलते सभी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया गया। भारतीय सुरक्षा तंत्र की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमले की शुरुआत जैसलमेर के पोकरण क्षेत्र से हुई, जहां देर रात आसमान में संदिग्ध उड़ान की गतिविधियां दर्ज की गईं। जैसे ही ड्रोन भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए, भारतीय वायु सेना के रडार सिस्टम ने उन्हें ट्रैक करना शुरू कर दिया। कुछ ही पलों में एयर डिफेंस यूनिट्स ने कार्रवाई करते हुए सभी ड्रोनों को लक्ष्य बनाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जयपुर मेट्रो में बम की धमकी, एजेंसियां अलर्ट; ई-मेल में किया गया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र
ड्रोन गिराए जाने के साथ ही पूरे पोकरण क्षेत्र में तेज आवाज में सायरन बजने लगे, जिससे जनता को सतर्क किया गया। सुरक्षा कारणों से पूरे जैसलमेर जिले में तत्काल प्रभाव से कंप्लीट ब्लैक आउट लागू कर दिया गया। सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और लोगों को घरों में ही रहने का निर्देश दिया गया।
#WATCH | A projectile debris in Rajasthan's Barmer as Pakistan started targeting civilian areas. pic.twitter.com/tENtKWlLOa
— ANI (@ANI) May 10, 2025
घटना के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जैसलमेर जिले को वॉच जोन घोषित कर दिया गया है। मतलब यह है कि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में सेना की तैनाती और निगरानी बेहद सख्त रहेगी। भारतीय सेना, वायु सेना और खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इलाके में ऑपरेशनल नियंत्रण और गश्त को बढ़ा दिया है।
स्थानीय प्रशासन और सेना ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। लोगों को कहा गया है कि वे आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सैन्य कैंप को दें। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी खबरों से बचने की भी हिदायत दी गई है।