फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer: Jaisalmer on alert mode, drone attacks by Pakistan failed, army and police took charge

Jaisalmer: अलर्ट मोड पर जैसलमेर, पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमले नाकाम, सेना और पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 10 May 2025 03:24 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 May 2025 03:24 PM IST
सार

सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे ड्रोन हमलों को भारतीय सेना द्वारा हवा में ही मार गिराया जा रहा है। गांवों में सेना और पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। 

विज्ञापन
Jaisalmer: Jaisalmer on alert mode, drone attacks by Pakistan failed, army and police took charge
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। इसके साथ ही आसमान में नष्ट हुए ड्रोन और अन्य चीजें खेतों में गिर रही हैं। इनको सेना ने समेटना शुरू कर दिया है।  शनिवार सुबह और दोपहर को जैसलमेर के विभिन्न इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


भारतीय सेना की सतर्कता के चलते दुश्मन देश के भेजे गए ड्रोन को आसमान में ही मार गिराया गया, जिसके बाद उनके अवशेष खेतों और खुले क्षेत्रों में गिरे मिले। इन संदिग्ध वस्तुओं से आमजन को दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। गिरने वाली वस्तुओं की सूचना मिलते ही पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंच रही है और क्षेत्र को सुरक्षित करने के बाद सेना को सूचित किया जा रहा है। सेना की विशेष टीम द्वारा इन वस्तुओं को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: भारतीय सेना ने हवा में मार गिराए पाकिस्तानी ड्रोन, पूरे जिले में कंप्लीट ब्लैक आउट, सेना सतर्क

जिले के सीमावर्ती गांवों में सेना और पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में भारतीय सेना ने जैसलमेर क्षेत्र में कई पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट किया है। बालोतरा- परेऊ में मिसाइल नुमा वस्तु को सेना ने कब्जे में लिया है। इसे छोटे ट्रक में ले जाया गया। आईजी विकास कुमार, जिला कलेक्टर सुशील कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया।   सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारतीय सेना पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने सेना के साथ सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि देश की रक्षा में हरसंभव सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed