{"_id":"642c404abe9362dcfb0a1a89","slug":"jaisalmer-police-38-teams-arrested-176-miscreants-rajasthan-hinidi-news-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन, 38 टीमों ने 127 ठिकानों पर दबिश देकर 176 को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन, 38 टीमों ने 127 ठिकानों पर दबिश देकर 176 को किया गिरफ्तार
Wed, 05 Apr 2023 04:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:40 PM IST
सार
सरहदी जिले जैसलमेर में भी पुलिस ने अपराधियों और बदमाशों की धरपकड़ का 'सुदर्शन चक्र' अभियान चलाया। जिसके तहत मंगलवार को पुलिस की 38 टीमों ने 127 ठिकानों पर दबिश देकर 176 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान 'सुदर्शन चक्र' के तहत मंगलवार अलसुबह जैसलमेर जिला पुलिस के 147 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की 38 टीमों ने बदमाशों के 127 ठिकानों पर दबिश देकर 176 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि डीजीपी उमेश मिश्रा और एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के ऑब्जर्वेशन में आईजी रेंज जोधपुर जयनारायण शेर के निर्देशा पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया। इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग उन्होंने खुद करके पल-पल की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
बदमाशों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश
जैसलमेर एसपी नाथावत ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन और सभी सीओ, एसएचओ और डीसीआरबी प्रभारी के नेतृत्व में 147 पुलिस अधिकारियों और कार्मिकों की 38 टीमें गठित की गई। इन टीमों ने मंगलवार अलसुबह चिन्हित बदमाशों के 127 ठिकानों पर अकस्मात दबिश दी।
दबिश में 9 स्थाई वारंटी, 31 गिरफ्तारी वारंटी, प्रकरणों में वांछित 18 और धारा 151 सीआरपीसी में 64 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 13 हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। 24 हिस्ट्रीशीटर और 6 बदमाशों के विरुद्ध 110 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में इस्तगासा पेश किया गया।
आबकारी एक्ट में 10 प्रकरण दर्ज कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर 86 बोतल देसी शराब, 5 लीटर हथकड़ी शराब और 25 बीयर की बोतल जब्त की गई। इस कार्रवाई में जिला स्तर पर टॉप 10 में चयनित एक इनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीमें लगातार वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों के ठिकानों पर दबिश देकर सरगर्मी से तलाश जारी रखे हुए है।