फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News Youth dies after being hit by train head severed from body could not be identified

Jaisalmer News: ट्रेन से कटकर से युवक की मौत, सिर धड़ से हुआ अलग, पहचान नहीं हो पाई

Wed, 20 Sep 2023 10:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 10:17 PM IST
सार

Jaisalmer News: जैसलमेर जिले में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन से कटने के बाद युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। फिलहाल, मृतक युवक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Jaisalmer News Youth dies after being hit by train head severed from body could not be identified
ट्रेन से कटकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। सामान या आई-डी कार्ड नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस चौकी (जीआरपी) जैसलमेर ने पटरियों से शव को हटाया।

विज्ञापन


जीआरपी रेलवे पुलिस चौकी जैसलमेर के प्रभारी दुर्ग सिंह ने बताया कि बुधवार को रेलवे के स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि कोई युवक ट्रेन से रन ओवर हो गया है, यानि ट्रेन से कट गया है। रेलवे स्टेशन से शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की शटिंग के दौरान बाबा बावड़ी के पास रेल की पटरियों पर ये हादसा हुआ। जीआरपी प्रभारी दुर्ग सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और शव का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


युवक की नहीं हुई पहचान
दुर्ग सिंह ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी पहचान का दस्तावेज़ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। हमने शव को कब्जे में लेकर उसको मोर्चरी में रखवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवा आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जीआरपी शव पहचान के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed