फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News Tractor and bike collide in Ramgarh father and son die in accident

Jaisalmer News: रामगढ़ में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत

Wed, 31 Jan 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 03:29 PM IST
सार

जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना एरिया में सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर से टक्कर लगकर होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Jaisalmer News Tractor and bike collide in Ramgarh father and son die in accident
घटना स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के रामगढ़ थाना इलाके में मंगलवार रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर से टक्कर लगकर होना बताया जा रहा है। ट्रैक्टर ड्राइवर टक्कर मारकर ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को मोर्चरी में रखवाया है और ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश कर रही है। जवाहर हॉस्पिटल की मोर्चरी में मृतक के परिजनों और रिश्तेदार का जमावड़ा लगा है।

विज्ञापन


रामगढ़ थाने के कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण ने बताया कि मृतक जुगलराम (29) निवासी कुछड़ी गांव अपने चार साल के बेटे विजय के साथ मंगलवार देर शाम बाइक पर नगा गांव से पारेवर गांव जा रहा था। इस दौरान तुलछ सिंह की ढाणी के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से पिता-पुत्र दोनों गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। राह चलते लोगों ने दोनों घायलों को निजी गाड़ियों से जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचाया। जवाहर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों को जवाहर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार मोर्चरी में जमा हुए। परिजनों ने रामगढ़ थाना पुलिस को ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश करने की मांग की है। फिलहाल किसी भी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। पुलिस हादसे का कारण बने ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में गए थे पिता-पुत्र
कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मृतक जुगलराम शादी में शरीक होने मंगलवार को कुछड़ी गांव से आया था। पारेवर से वो बाइक पर अपने ननिहाल नगा गांव आया था। वहां से वापस पारेवर लौटते समय देर शाम तुलछ सिंह की ढाणी के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी बाइक की भिड़ंत होने से ये हादसा हुआ। मृतक जुगलराम मजदूरी का काम करके अपने परिवार का पेट पालता था।

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, रामदेवरा पोकरण रेलवे ट्रैक पर हुई घटना
जैसलमेर रामदेवरा के पास बुधवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुधवार को सुबह नौ बजे के करीब रामदेवरा रेलवे स्टेशन से पोकरण की तरफ जा रही शालीमार एक्सप्रेस के आगे आने से युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक के शव को पोकरण रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां पर रेलवे पुलिस ने शव को रामदेवरा पुलिस को सुपुर्द किया।



मुखराम, ASI-RPF

पुलिस ने छानबीन कर युवक की पहचान की। युवक के हाथ पर पप्पसा डॉन संग पूजा लिखा हुआ है। युवक की पहचान रामदेवरा निवासी पप्पूराम पुत्र बगताराम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक आज सुबह से ही घर से गायब है और परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक रामदेवरा से पोकरण के बीच ट्रेन के आगे लेट गया, जिसके कारण उसकी कटकर मौत हो गई। इस हादसे में युवक का गला कट गया और मौके पर ही युवक की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed