{"_id":"64a110d06a364da82a08bfac","slug":"jaisalmer-news-thieves-stole-jewelry-worth-rs-45-lakh-from-goldsmith-shop-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: चोरों की हौसले बुलंद, सुनार की दुकान से करीब 45 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: चोरों की हौसले बुलंद, सुनार की दुकान से करीब 45 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए
Sun, 02 Jul 2023 11:23 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:23 AM IST
सार
Jaisalmer News: राजस्थान में जैसलमेर जिले के देवीकोट कस्बे में शनिवार रात चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 40 से 45 लाख रुपये कीमत के गहनों के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के देवीकोट कस्बे में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए सुनार की दुकान में ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने पार कर दिए। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीच बाजार स्थित आशापूर्णा ज्वेलर्स के ताले तोड़ उसमें रखे सोने-चांदी के गहने ले उड़े। गहनों की अनुमानित कीमत 40 से 45 लाख रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं चोर पकड़े न जाए, इसके लिए उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
चोरी की घटना की सूचना मिलने पर सांगड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ताराचंद सोनी ने बताया, रोज की तरह वो रात को दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उसने जब दुकान आकर देखा तो मालूम हुआ कि चोरों ने दुकान से गहने चोरी किए हैं।
विज्ञापन
40 किलो चांदी तथा 200 ग्राम सोने पर किया हाथ साफ...
दुकान में 40 किलो चांदी तथा 200 ग्राम सोने के गहने रखे थे, जो चोर चोरी करके ले गए। उसके साथ उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए तथा उसकी डीवीआर अपने साथ ले गए। सूचना पर सांगड थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि इलाके में लगातार हो रही चोरियों तथा चोरों का पुलिस की पकड़ से दूर होने से स्थानीय लोगों में चोरों के प्रति भय तथा पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन