{"_id":"659bdd7149e6192fc5092559","slug":"jaisalmer-news-theft-in-the-office-of-gram-seva-cooperative-society-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer News: ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय में चोरी, थाने में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer News: ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय में चोरी, थाने में मामला दर्ज
Mon, 08 Jan 2024 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 Jan 2024 05:03 PM IST
सार
कार्यालय के अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। गोदाम के अंदर रखा हुआ एक सूटकेश गायब था। सूटकेश के अंदर कार्यालय का पट्टा और कई कार्यालय के दस्तावेज और वाउचर, रोकड़ बही खाता, चिल्लर और नोट रखे हुए थे।
विज्ञापन
भणियाणा थाना, जैसलमेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर जिले में पोकरण क्षेत्र के भणियाणा थाने में ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय में दस्तावेज चोरी होने का मामला दर्ज करवाया गया है। ग्राम सेवा सहकारी समिति भणियाणा के व्यवस्थापक पृथ्वी सिंह ने भणियाणा थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
व्यवस्थापक ने रिपोर्ट देकर बताया कि 18 दिसंबर से 21 दिसंबर को घरेलू कार्य के कारण भणियाणा से बाहर मोहनगढ़ गया हुआ था। 22 दिसंबर शाम को वापस आकर किसी काम से मैंने दरवाजा खोला तो कार्यालय के क्वॉटर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। गोदाम के अंदर रखा हुआ एक सूटकेश गायब था। सूटकेश के अन्दर कार्यालय का पट्टा और कई कार्यालय के दस्तावेज और वाउचर, रोकड़ बही खाता, चिल्लर और नोट रखे हुए थे।
विज्ञापन
व्यवस्थापक ने पुलिस को बताया कि चोरी 18 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच हुई है। सेवा समिति के पीछे स्थित बबूल की झाड़ियों होने के कारण चोरों ने इस बात का फायदा उठाया। व्यवस्थापक ने बताया कि इतने दिन तक भणियाणा में और कॉलोनी में चोरी हुए सामान की तलाश और पूछताछ करने के कारण रिपोर्ट में देरी हुई है।
विज्ञापन