{"_id":"65c4b3512c5b0e340007ceab","slug":"jaisalmer-news-minor-girlfriend-commits-suicide-with-married-lover-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: शादीशुदा प्रेमी के साथ नाबालिग ने की आत्महत्या, नागौर से भागकर रामदेवरा आए, ट्रेन के आगे कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: शादीशुदा प्रेमी के साथ नाबालिग ने की आत्महत्या, नागौर से भागकर रामदेवरा आए, ट्रेन के आगे कूदे
Thu, 08 Feb 2024 04:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:26 PM IST
सार
नागौर से भागकर आए प्रेमी-प्रेमिका ने रामदेवरा (जैसलमेर) में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। लड़की नाबालिग थी, जबकि प्रेमी शादीशुदा था और दो बेटियों का पिता भी था। दोनों पांच फरवरी से घर से गायब थे। घटना रामदेवरा रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर पहले बुधवार रात नौ बजे की है।
विज्ञापन
मृतकों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो बच्चों के पिता के साथ नागौर से भागकर जैसलमेर आई नाबालिग लड़की और युवक ने रामदेवरा में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद ट्रेन को रोककर दोनों के शवों को ट्रेन में रखकर रामदेवरा रेलवे स्टेशन लाया गया। दोनों पांच फरवरी से गायब थे। जैसलमेर के रामदेवरा से डेढ़ किलोमीटर पहले बुधवार रात नौ बजे की ये घटना है।
विज्ञापन
रामदेवरा थाने के हेड कांस्टेबल गोविंदराम ने बताया कि रणुजा एक्सप्रेस जैसलमेर-पोकरण की तरफ से रामदेवरा आ रही थी। इस दौरान रामदेवरा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले युवक के साथ नाबालिग लड़की ट्रेन के आगे कूद गई। युवक की पहचान धनराज (30) पुत्र परसाराम नागौर के रूपसर निवासी के रूप में हुई। लड़की की उम्र करीब साढ़े 17 साल थी, जो रूपसर की ही रहने वाली थी। घटना स्थल से एक की-पेड फोन और लेडीज बैग मिला है, जिसमें मिली आरसी और आधार कार्ड से दोनों की पहचान हुई।
विज्ञापन
ट्रेन को रोककर शवों को स्टेशन पर लाए
घटना के बाद ट्रेन को रोककर गार्ड और यात्रियों की मदद से दोनों शवों को रामदेवरा रेलवे स्टेशन लाया गया। यहां रामदेवरा रेलवे स्टेशन प्रशासन के द्वारा शवों को रामदेवरा पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने शव को रामदेवरा हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। दोनों मृतकों के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सूचना के बाद हॉस्पिटल में मौके पर पोकरण डीएसपी कैलाश विश्नोई और एएसपी गोपाल सिंह भाटी पहुंचे।
विज्ञापन