फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News Army Lance Naik bitten by cobra died within two hours

Jaisalmer News: सेना के लांस नायक को कोबरा ने काटा, दो घंटे में हो गई मौत

Fri, 13 Oct 2023 04:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

Jaisalmer News: भारतीय सेना के लांस नायक को रात को सोते समय कोबरा ने काट लिया। दो घंटे में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jaisalmer News Army Lance Naik bitten by cobra died within two hours
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर में भारतीय सेना के लांस नायक की कोबरा सांप के काटने से मौत हो गई। लांस नायक विष्णु (33) निवासी केरल अपने कमरे में सो रहा था। उसी दौरान हाथ पर सांप ने काट गया। साथी जवानों ने सांप को मार दिया। विष्णु को सेना के हॉस्पिटल लेकर गए। कोबरा के काटने के बाद शरीर में तेजी से जहर फैला और विष्णु की मौत हो गई।

विज्ञापन


सेना ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर पार्थिव देह को विमान से विष्णु के गांव भेजा है। शहर कोतवाली के हेड कॉन्स्टेबल दिनेश चारण ने बताया कि विष्णु (33) केरल का निवासी था। वह भारतीय सेना के आर्मी कैंट में लांस नायक के पद पर था। घटना बुधवार रात की है। विष्णु सेना के अन्य जवानों के साथ सो रहा था, तभी कोबरा ने हाथ पर उसे डस लिया। 
विज्ञापन


विमान से केरल भेजा शव
सांप ने काटा तो विष्णु की आंख खुल गई और वह चिल्लाया।  चीख सुनकर अन्य जवानों ने सांप को मार डाला। विष्णु को सेना के हॉस्पिटल पहुंचाया। देर रात विष्णु ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को भारतीय सेना ने शहर कोतवाली को जानकारी देकर उसका पोस्टमॉर्टम करवाया। शव का पोस्टमॉर्टम करवा उसको जोधपुर भेजा गया। शुक्रवार सुबह विमान के द्वारा उसका शव केरल उसके गांव भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed