फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer MLA Ruparam Dhande's opposition in inflation relief camp

Jaisalmer: महंगाई राहत कैंप में फूटा महिलाओं का गुस्सा, विधायक रूपाराम बोले- धीरे बोलो, मैं दिल का मरीज हूं

Thu, 04 May 2023 10:58 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 May 2023 10:58 AM IST
सार

जैसलमेर में नगर परिषद की कार्यशैली से आहत जय नारायण व्यास कॉलोनी की आक्रोशित महिलाएं पहुंच गईं राजस्थान सरकार के महंगाई राहत कैंप। विधायक को सुनाई खरी खरी।

विज्ञापन
Jaisalmer MLA Ruparam Dhande's opposition in inflation relief camp
महंगाई राहत कैंप में फूटा महिलाओं का गुस्सा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर से कांग्रेस पार्टी के विधायक रूपाराम धनदे के खिलाफ अब विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। महंगाई राहत शिविर में स्थानीय महिलाओं ने आम समस्याओं को लेकर विधायक को खरी खोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि आपको वोट देकर गलती कर दी, दोबारा ये गलती नहीं करेंगे। कॉलोनी की सड़क नहीं बनने और स्थानीय समस्याओं का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने विधायक के सामने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


जैसलमेर में लगे राजस्थान सरकार के महंगाई राहत कैंप में नगर परिषद की कार्यशैली से आहत जय नारायण व्यास कॉलोनी की आक्रोशित महिलाएं पहुंच गईं। वार्ड और शहर के बदहाल हालातों को लेकर कैंप में मंच पर भाषण देने उठे विधायक रूपाराम धनदे पर महिलाएं बरस पड़ीं।
विज्ञापन


विधायक ने हार्ट की बीमारी का दिया हवाला
महिलाओं ने विधायक को निशाने पर लेकर अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर जोरदार घेरा और खूब खरी खोटी सुनाई। तो विधायक को यहां तक कहना पड़ा कि मेरे हार्ट का ऑपरेशन हो रखा है धीरे बोलो। महिलाओं ने विधायक की एक नहीं सुनी, विधायक को कहा हार्ट के पेशेंट तो हमारे घरों में भी हैं। उनकी तकलीफ आप लोगों को कहां दिखाई देती है। जो हम देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार वोट देकर की गलती, दोबारा नहीं करेंगे
महिलाओं ने कहा कि एक बार जैसलमेर वासियों ने बड़ी गलती करके आपको जीता दिया। अगली बार एक वोट नहीं देंगे। मोहल्ले में सड़क निर्माण नहीं होने से ये महिलाएं लंबे समय से परेशान हैं। नगर परिषद में गुहार कर चुकी हैं। इसके बावजूद सड़क नहीं बनी। वार्ड की बदहाली को लेकर महिलाओं का आक्रोश बाहर आ गया।

महिला पुलिस की मदद से कैंप से निकले विधायक
महिलाओं में बढ़ते आक्रोश और मामले को बिगड़ता देखकर आखिरकार विधायक को महिला पुलिस की सहायता से कैंप छोड़कर जाना पड़ा।

सभापति और अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
महिलाओं की मांग पर सभापति हरिवल्लभ कल्ला तकनीकी अधिकारियों के साथ मौका देखने गए, जबकि आयुक्त लजपाल सिंह सोढ़ा का कहना है कि ये महिलाएं डेढ़ माह पूर्व मेरे पास अपनी समस्याएं लेकर आई थीं। उसी वक़्त इस सड़क का एस्टिमेट बनाकर सड़क की स्वीकृति निकाल ली थी। इस सड़क निर्माण की निविदा भी  हो चुकी है। ठेकेदार को आदेश भी दे चुके हैं। जल्द सड़क बन जाएगी।बहरहाल जो कैम्प में घटनाक्रम हुआ, उससे साफ है कि जैसलमेर शहर के लोग प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और नगर परिषद की कार्यशैली को लेकर परेशान और गुस्सा हैं। 

विरोध के दबे स्वर अब हो रहे है मुखर
सूत्रों की मानें तो विधायक रूपाराम धनदे का विरोध लंबे समय से पूरे विधानसभा क्षेत्र में दबे स्वरों में हो रहा है क्योंकि विधायक जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में जनता सार्वजनिक काम नहीं होने के कारण नाराज़ है। चूंकि विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं तो जनता अब खुलकर विरोध में आ गई हैं। खुलकर जनप्रतिनिधियों को चेताने से नहीं चूक रही है।


कांग्रेस को हो सकता है नुकसान
हालांकि विधानसभा चुनाव और टिकट वितरण में अभी थोड़ा समय बाकी है, लेकिन जिस प्रकार से विधायक का खुलकर विरोध हो रहा है, उसे देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर जनहित के काम समय रहते नहीं हुए, तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान क्षेत्र में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed