फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer Goods worth Rs 40 thousand stolen from Bhatia Mukti Dham located in Geeta Ashram

Jaisalmer: गीता आश्रम स्थित भाटिया मुक्ति धाम से 40 हजार का सामान चोरी, समाज के लोगों ने थाने में की शिकायत

Sat, 06 Jan 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 07:21 PM IST
सार

जैसलमेर जिले के भाटिया मुक्ति धाम में चोरों ने करीब 40 हजार का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाटिया समाज के लोगों ने थाने में चोरी की शिकायत दी।

विज्ञापन
Jaisalmer Goods worth Rs 40 thousand stolen from Bhatia Mukti Dham located in Geeta Ashram
भाटिया मुक्ति धाम में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के गीता आश्रम स्थित भाटिया मुक्ति धाम में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी कर करीब 40 हजार का सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भाटिया समाज के लोगों ने शहर थाना कोतवाली में चोरी की शिकायत दी। चोरों द्वारा श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ने पर लोग आश्चर्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


भाटिया समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष पुष्प भाटिया ने समाज के लोगों के साथ मिलकर शहर कोतवाल को शिकायत देकर चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुष्प भाटिया का कहना है कि आज के समय में श्मशान घाट भी सुरक्षित नहीं रहे। ये देखकर काफी आश्चर्य होता है। भाटिया समाज के लोगों ने चोरी की इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द ऐसे चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर की डेडानसर रोड पर गीता आश्रम के पास भाटिया समाज का श्मशान घाट है। इस भाटिया मुक्ति धाम में शुक्रवार रात चोर करीब 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने वहां लगी तीन बड़ी पानी की मोटरें, 13 से ज्यादा पानी की टोंटिया (नल), वाश बेसिन आदि चुरा लिए। शनिवार को समाज के कुछ लोग जब भाटिया मुक्ति धाम में बागवानी के लिए गए, तब उन्होंने पानी की मोटरें और पानी की टोंटिया, वाश बेसिन आदि गायब देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटिया समाज के लोगों ने समाज के अध्यक्ष पुष्प भाटिया समेत पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर गए समाज के लोगों ने चोरी की कड़ी निंदा करते हुए शहर कोतवाली में शिकायत देकर चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed