{"_id":"64f03afe978e1d71f2022315","slug":"jaisalmer-frt-employee-dies-due-to-electrocution-in-pokaran-relatives-sit-on-dharna-with-dead-body-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: पोकरण में करंट लगने से FRT कर्मचारी की मौत, 10 लाख रुपये मुआवजे पर बनी आपसी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: पोकरण में करंट लगने से FRT कर्मचारी की मौत, 10 लाख रुपये मुआवजे पर बनी आपसी सहमति
Thu, 31 Aug 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:59 PM IST
सार
Jaisalmer News: राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण में करंट लगने से फाल्ट रेक्टिफिकेशन (FRT) टीम के कर्मचारी की मौत हो गई। लोहार एरिया के तहत आने वाले जीएसएस की यह घटना है। शव को लेकर परिजन धरने पर बैठ थे। फिलहाल, पीड़ित परिवार और प्रशासन के बीच मुआवजे को लेकर आपसी सहमति बन गई है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर में पोकरण के निकटवर्ती लोहार की गांव में बुधवार रात करंट से एक युवक की मौत हो गई थी। ऐसे में पीड़ित परिवार ने शव घटना स्थल पर रखकर विरोध प्रकट करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
लोहार की निवासी हसन डिस्कॉम के अधिकृत ठेकेदार के अधीन रहकर काम कर रहा था। काम करते समय करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। ऐसे में पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यरत फर्म कंपनी के ठेकेदार ने मृतक की पत्नी को 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इसके 18 घंटे पश्चात प्रशासन व पीड़ित परिवार के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह भाटी सहित डिस्कॉम के आला अधिकारी उपस्थित रहे, जिन शर्तो पर कंपनी के अधीन मृतक कार्य कर रहा था। उसके स्थान पर उसकी पत्नी को संविदा पर रखकर काम दिया जाएगा। कंपनी अगर भविष्य में काम के बदले उनका भुगतान नहीं करती है तो डिस्काम उनका भुगतान तत्काल रोकेगी। भविष्य में कंपनी फर्म बदलती है तो उसके स्थान पर भी पीड़ित परिवार को इसका लाभ दिया जाएगा। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन