{"_id":"6500758aab036b40de07e2b9","slug":"jaisalmer-farmers-warned-of-suicide-on-land-scam-said-government-should-free-gochar-land-from-land-ma-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: जमीन घोटाले पर किसानों ने दी सुसाइड की चेतावनी, बोले- भूमाफियाओं से गोचर जमीन मुक्त करवाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: जमीन घोटाले पर किसानों ने दी सुसाइड की चेतावनी, बोले- भूमाफियाओं से गोचर जमीन मुक्त करवाए सरकार
Tue, 12 Sep 2023 07:58 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:58 PM IST
सार
जैसलमेर में जमीन घोटाले को लेकर किसानों ने सुसाइड की चेतावनी दी हैं। किसानों ने कहा कि भूमाफियाओं से गोचर भूमि सरकार मुक्त करवाएं। जिसे लेकर मोहनगढ़ आज बंद रहा।
विज्ञापन
गोचर भूमि माफियाओं से छुड़ाने को लेकर किसानों ने दी सुसाइड की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ में जमीन घोटाले को लेकर किसानों का मंगलवार को 50वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों के समर्थन में मोहनगढ़ कस्बा भी बंद है। दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर किसानों की मांगों का समर्थन किया है। किसानों का कहना है कि मांगें नहीं माने जाने पर वे तहसील कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर तालाबंदी करेंगे। इसके साथ ही आत्महत्या करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
जैसलमेर के मोहनगढ़ में हजारों बीघा जमीन घोटाले को लेकर किसानों का आरोप है कि भू-माफिया और तहसील कर्मचारियों ने मिलीभगत कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हजारों बीघा जमीन का नामांतरण कर लिया है। इसे लेकर किसान 50 दिनों से मोहनगढ़ कस्बे में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि फर्जी जमीन आवंटन को रद्द कर सरकारी जमीन में शामिल किया जाए। गोचर भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध खेती कर रखी है, उसे मुक्त किया जाए। मोहनगढ़ में जारी धरने पर कई बुजुर्ग और युवा किसान बैठे हैं। सबका एक मत से कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे सुसाइड करेंगे।
विज्ञापन
मोहनगढ़ कस्बा बंद रहा
मोहनगढ़ कस्बे में तहसील ऑफिस के आगे किसानों का धरना लगातार जारी है। किसानों के समर्थन में मंगलवार मोहनगढ़ कस्बा बंद रखा गया है। व्यापारियों ने किसानों का समर्थन करते हुए अपनी अपनी दुकानें आदि बंद रखी है। किसानों का कहना है कि बड़े दुख की बात है कि प्रदेश में मौजूद सरकार 50 दिनों से किसानों की मांगे पूरी नहीं कर पा रही है। सरकार एवं विभाग के अधिकारियों के पूरे प्रयास हो रहे हैं कि धरने को विफल किया जाए, लेकिन किसानों की जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक ये धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन