{"_id":"64623bcd078cd4d8840e4323","slug":"jaisalmer-farmers-protest-against-solar-company-continues-for-27-days-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: सोलर कंपनी के खिलाफ 27 दिन से किसानों का धरना जारी, स्थानीय लोगों को रोजगार समेत कई मांग पर आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: सोलर कंपनी के खिलाफ 27 दिन से किसानों का धरना जारी, स्थानीय लोगों को रोजगार समेत कई मांग पर आंदोलन
Mon, 15 May 2023 07:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 07:36 PM IST
सार
जैसलमेर के निम्बा गांव के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोलर कंपनी के खिलाफ 46 डिग्री तापमान में भी पिछले 27 दिनों से धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
किसानों का धरना जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर जिले में फतेहगढ़ उपखंड के ग्राम निम्बा में रिन्यू सोलर पावर प्लांट के सामने स्थानीय किसान पिछले 27 दिनों से भीषण गर्मी में भी धरने पर बैठे हैं। किसान प्लांट में रोजगार देने, स्थानीय संसाधनों को वरीयता देते हुए प्लांट में लगाने, ढाणियों में आवागमन के मार्ग देने, पैमाइश कराने व खेजड़ी के पेड़ों को नहीं काटने की मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच कमल सिंह बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय किसानों को दरकिनार करते हुए बाहरी लोगों को काम दे दिया है, यह सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा अपनी जमीन को कंपनी को लीज पर दिया हुआ है। किसानों की योग्यता के अनुसार काम देकर किसानों को रोजगार देना चाहिए, ताकि किसानों को बाहर नहीं जाना पड़े। उन्होंने बताया कि कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी किसानों से वार्ता करने तक को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
किसानों को लालच देकर संघर्ष तुड़वाने का आरोप...
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अलग-अलग किसानों को लालच देकर किसानों के संघर्ष को तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सभी स्थानीय खातेदार किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर भयंकर गर्मी में भी डटे हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का बताया जा रहा है भय...
किसान कमल सिंह ने बताया कि कंपनी पुलिस प्रशासन का भय दिखाकर धरने को समाप्त करने के लिए दबाव बना रही है। जबरन हमें हटाया जाता है तो कानून व्यवस्था बिगड़ेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कंपनी और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएगी, तब तक हम नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर पूर्व सरपंच कमल सिंह, कल्याण सिंह, गोम सिंह, बाबुलाल, तार सिंह, गंगा सिंह, राम सिंह और प्रेम सिंह कई किसान मौजूद रहे।