फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer delegation met ministers in Delhi

Rajasthan: दिल्ली में मंत्रियों से मिला जैसलमेर प्रतिनिधिमंडल, विकास कार्यों व रेल सेवा शुरू करने की मांग

Thu, 16 Mar 2023 10:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Mar 2023 10:39 AM IST
सार

बाड़मेर-जैसलमेर में डीएनपी समस्या और रेल सेवाओं की मांग को लेकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात।

विज्ञापन
Jaisalmer delegation met ministers in Delhi
बाड़मेर-जैसलमेर प्रतिनिधिमंडल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बुधवार शाम को नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर में डीएनपी (डेजर्ट नेशनल पार्क) के कारण अवरुद्ध क्षेत्र के विकास कार्यों को विधिवत शुरू करवाने को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को केंद्र सरकार की ओर से रियायत देने के साथ ही राज्य सरकार को भी निर्देशित करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पूर्ण सहयोग करने के आश्वासन के साथ ही राज्य सरकार से भी विकास कार्यों में सहभागिता को लेकर वार्ता की। वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने डीएनपी क्षेत्र से गुजरने वाले भारतमाला सड़क योजना पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द कार्रवाई करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


बैठक में रखी संसदीय क्षेत्र में रेल सेवाओं की मांग 
इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के जन प्रतिनिधि मंडल के साथ रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आत्मीय मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर में, बाड़मेर और बालोतरा को रेलवे स्टेशन विकास योजना (अमृत) में शामिल करने तथा जैसलमेर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं सुंदरीकरण करने के लिए जारी बजट के लिए के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर में नई रेल सेवाओं की शुरुआत, चलायमान ट्रेनों के फेरे बढ़ाने तथा अन्य यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर मजबूती से अपना पक्ष रखा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन प्रतिनिधि मंडल में यह रहे उपस्थित
इस दौरान बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा, जैसलमेर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा, पूर्व विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष बाड़मेर आदूराम मेघवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल एवं जिला महामंत्री बालाराम मूंढ़, छुगसिंह सोढा, सवाई सिंह देवड़ा एवं सुरेंद्र सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed