{"_id":"64fd48b10b0d055ae90d37cc","slug":"jaisalmer-action-by-pokaran-military-intelligence-six-suspects-caught-were-roaming-with-fake-ids-of-officers-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: पोकरण मिलिट्री इंटेलिजेंसी की कार्रवाई, फर्जी ID लगा घूम रहे छह संदिग्ध को टोल नाके के पास से पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: पोकरण मिलिट्री इंटेलिजेंसी की कार्रवाई, फर्जी ID लगा घूम रहे छह संदिग्ध को टोल नाके के पास से पकड़
Sun, 10 Sep 2023 10:10 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:10 AM IST
सार
जैसलमेर के पोकरण मिलिट्री इंटेलिजेंसी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं। टोल नाके के पास से छह लोगों को पकड़ा हैं, जो फर्जी ID कार्ड बनाकर घूम रहे थे। लाठी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
आर्मी जिप्सी से संदिग्धों को थाने पहुंचाते सेना के जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण मिलिट्री इंटेलिजेंसी ने संदिग्ध छह लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जो फर्जी ID कार्ड का उपयोग कर घूम रहे थे। इन सभी को टोल नाके के पास से पकड़ा है, जिन्हें लाठी थाना पुलिस को सौंप दिया है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए सभी लोग अधिकारियों के फर्जी ID कार्ड बना घूम रहे थे। सभी ने आर्मी अधिकारियों के ID कार्ड को स्कैन करके फर्जी तरीके से बनाए थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी गुजरात और इंदौर के बताए जा रहे है। पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना हैं। यह कार्रवाई
विज्ञापन
पोकरण- जैसलमेर सड़क मार्ग पर टोल नाके के पास की गई।
बता दें कि जैसलमेर के इसी क्षेत्र में पहले भी पाक जासूस पकड़ा जा चुका है।