फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer A 70 year old sweeper wept bitterly after hugging the Lok Sabha Speaker Om Birla in Ramdevra

Jaisalmer: रामदेवरा में ओम बिरला के गले लगकर 70 साल का सफाईकर्मी फूट-फूटकर रोया, स्कूल का पुराना साथी निकला

Tue, 12 Sep 2023 05:02 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 12 Sep 2023 05:02 PM IST
सार

जैसलमेर के रामदेवरा में ओम बिरला के गले लगकर 70 साल का सफाईकर्मी राजू फूट-फूटकर रोया। बताया जा रहा है कि राजू बिड़ला का पुराना स्कूल साथी है। इस दौरान दोनों की सुदामा और कृष्ण जैसी मार्मिक मुलाकात हुई।
 

विज्ञापन
Jaisalmer A 70 year old sweeper wept bitterly after hugging the Lok Sabha Speaker Om Birla in Ramdevra
ओम बिरला से मिला 70 साल का पुराना साथी राजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसलमेर के पोकरण में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने एक दिवसीय यात्रा प्रवास के दौरान रामदेवरा आए। जहां बाबा रामदेव समाधि समिति कार्यालय में झाड़ू-पोंछा और सफाई का काम करने वाले राजू (70) ने ओम बिरला को देखा, तो मुलाकात कर गले लगकर फूट-फूटकर रोया। दोनों ही बचपन के मित्र हैं।

विज्ञापन


सफाईकर्मी राजू ने समाधि समिति पदाधिकारी को अवगत करवाया कि वर्ष 1972 में मैंने और ओम बिरला ने कोटा के विद्यालय में कक्षा 6 , 7 और 8 में नियमित रूप से एक साथ पढ़ाई की थी। समय और परिस्थितियों के कारण मैं आगे पढ़ाई नहीं कर पाया ।लेकिन उनके साथ पढ़े गए पल मुझे आज भी याद हैं।आर्थिक रूप से कमजोर और शारीरिक रूप से असक्षम होने के कारण कई प्रकार की बीमारियों से आज राजू ग्रस्त है। 
विज्ञापन


राजू ने बताया कि वह कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से भी जूझ रहा है। रामदेवरा प्रवास के दौरान उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से व्यक्तिगत मुलाकात की और गले लगकर फूट-फूट कर रोने लगा। उसने और स्पीकर ने पुराने दिनों को याद किया। इस पर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से मांग रखी कि वह कई प्रकार की बीमारी से ग्रस्त है, ऐसे में उसका किसी अच्छे अस्पताल से इलाज करवाया जाए और उसके लिए 2 समय के भोजन की व्यवस्था की जाए। ऐसे में स्पीकर ने अपने बचपन के साथी सखा को आश्वस्त किया कि उसका इलाज उनके द्वारा करवाया जाएगा। उसे हर तरह की सहायता भी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बाबा रामदेव समाधि समिति के गादी पति राव भोम सिंह तंवर और समस्त पदाधिकारी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे ।यह मौका कृष्ण के सुदामा से मिलने जैसा था। जब दोनों साथी 50 साल के बाद एक दूसरे से गले मिले, तो वहां खड़े अन्य अधिकारी और प्रशासन के कर्मचारी भी इस भावुक लम्हे को अपनी आंखों से देखकर भाव विभोर होने लगे। कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की रामदेवरा समाधि स्थलि पर पुनरावर्ती देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed