फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   World Population Day 2023 Family welfare promotion ceremony will be

World Population Day 2023: राजस्थान के हर जिले में होंगे परिवार कल्याण प्रोत्साहन सम्मान समारोह

Mon, 10 Jul 2023 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 08:16 PM IST
सार

World Population Day 2023: विश्व जनसंख्या दिवस पर मंगलवार को प्रदेश भर में परिवार कल्याण प्रोत्साहन सम्मान समारोह होंगे। राज्यस्तरीय सम्मान समारोह जयपुर में ' राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर' में होगा। वहीं, 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा चलेगा।

विज्ञापन
World Population Day 2023 Family welfare promotion ceremony will be
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश भर में परिवार कल्याण प्रोत्साहन सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्यस्तरीय समारोह झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर सभागार में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

विज्ञापन


प्रदेश के निदेशक परिवार कल्याण डॉ रवि प्रकाश माथुर ने बताया, इस साल की थीम " आज़ादी के अमृत महोसत्व में हम लें संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प" निर्धारित है। डॉ माथुर ने बताया कि परिवार कल्याण सेवाओं के अंतगर्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले और परिवार कल्याण के लक्ष्य अर्जित करने वाले चिकित्सा संस्थानों और कार्मिकों को परिवार कल्याण प्रोत्साहन योजना के तहत ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा चलेगा...
उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक जनसंख्या मोबिलाइजेशन पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसमें परिवार नियोजन सेवाओं के योग्य दंपतियों से स्वास्थ्य कार्मिक संपर्क करते हैं। 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा आयोजित कर योग्य दंपत्तियों को उनकी जरूरत के अनुसार परिवार नियोजन के ग्रभ निरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध करवाये जाएंगे। इस अवसर पर बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सामूहिक प्रयास बढ़ाने के बारे में विस्तार से प्रदेश भर में चिंतन सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed