{"_id":"6581440fc5dc10dd4708229b","slug":"welcome-cm-warm-welcome-to-cm-who-left-for-bharatpur-huge-crowd-gathered-on-both-sides-of-the-road-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Welcome CM: भरतपुर के लिए रवाना हुए CM का गर्मजोशी से स्वागत, सड़क के दोनों ओर जमा हुई भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Welcome CM: भरतपुर के लिए रवाना हुए CM का गर्मजोशी से स्वागत, सड़क के दोनों ओर जमा हुई भारी भीड़
Tue, 19 Dec 2023 12:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:52 PM IST
सार
Rajasthan News: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल आज पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर जा रहे हैं। जयपुर से भरतपुर मार्ग पर कार्यकर्ताओं की भीड़ ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले भरतपुर जा रहे भजनलाल का स्वागत करने के लिए जयपुर-भरतपुर मार्ग पर जोरदार तैयारियां की गई हैं। आम कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात के लिए सड़क मार्ग से भरतपुर जा रहे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर से होते हुए मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए गिरिराज जी जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल के काफिले में 500 से अधिक गाड़ियां जुड़ चुकी हैं जो उनके साथ ही गिरिराज जी जाएंगी।
विज्ञापन
चाय बनाकर पी और पिलाई
भरतपुर मार्ग पर मौजूद भीड़ के साथ मुलाकात करते हुए दौसा के आगे मानपुर में चाय की एक थड़ी पर रुककर मुख्यमंत्री ने खुद चाय बनाकर पी और पिलाई।