फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather Report: Mercury dropped rapidly in Rajasthan, snow frozen in Fatehpur, minimum temp 3 degrees in Abu

Weather Report: राजस्थान में तेजी से लुढ़का पारा, फतेहपुर में जमी बर्फ, आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री

Wed, 20 Dec 2023 10:26 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 10:26 AM IST
सार

Rajasthan Weather: प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अचानक से ठंड बढ़ गई है। राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू में इन दिनों कड़ाके की सर्दी है। यहां पारा 3 डिग्री रहा। वहीं फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Weather Report: Mercury dropped rapidly in Rajasthan, snow frozen in Fatehpur, minimum temp 3 degrees in Abu
वाहनों पर जमी बर्फ की परत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में कंपकंपाने वाली ठंड का असर जारी है। यहां पारा 3 डिग्री रहा। वहीं फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।  जिसके कारण खुले मैदानों में उगी घास के साथ ही घरों व होटलों के बाहर खड़ी कारों तथा अन्य वाहनों की छतों पर सवेरे बर्फ की परत जमी देखी गई। यहां घूमने आ रहे पर्यटक इस आबू के इस मौसम का खूब मजा ले रहे हैं और बर्फ से अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर में जमी बर्फ

इधर पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का तेज असर दिखने लगा है। फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 48 घंटों में यहां न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


फतेहपुर के बाद चूरू में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। संगरिया में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में मौसम सामान्य बना हुआ है। यहां न्यूनतम 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed