फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari rajasthan

Rajasthan Weather: देश का सबसे गर्म शहर रहा पिलानी, पारा पहुंचा 47.2 सेल्सियस; अब 50 डिग्री पहुंचने की चेतावनी

Wed, 22 May 2024 08:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 May 2024 08:22 AM IST
सार

Rajasthan Today Weather: राजस्थान का पिलानी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के जिलों का तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान 50 के आस-पास पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari rajasthan
राजस्थान 47 पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लू के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्थाओं को आपातकालीन अलर्ट पर रख दिया गया है। चिकित्साकर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं और उन्हें  मुख्यालय पर ही रहने के लिए पाबंद किया है।चिकित्सा सेवाओं से संबंधित कार्यालयों में चौबीस घंटे कंट्रोल रूम क्रियाशील रहेंगे। आपात स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 108, 104 एवं हैल्पलाइन नंबर 1070 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन

लू-तापघात के मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखने, आवश्यक दवा एवं जांच सुविधाओं एवं पर्याप्त मात्रा में आईस पैक, आईस क्यूब आदि की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यह सुनिश्चित करना होगा कि एम्बुलेंस में एयर कंडीशनर क्रियाशील हो तथा आपात स्थिति में उपचार हेतु आवश्यक दवा एवं उपकरण उपलब्ध हों। 

विज्ञापन


रात्रि में भी भीषण गर्मी, एसी-कूलर हुए फेल
स्थिति यह है कि रात्रि के समय भी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। न्यूनतम तापमान भी औसत से 5 डिग्री तक उपर चला गया है। कूलर और एसी भी फेल नजर आ रहे हैं। सड़कों पर फोग गन से छिड़काव किया जा रहा है। लेकिन ये सारे बंदोबस्त इस गर्मी को देखते हुए नाकाफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर और बीकानेर में परपल अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर क्षेत्र के अधिकतर इलाकों के लिए परपल अलर्ट जारी किया है। 23 से 25 मई के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed