फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   We will make the state economically strong by repaying the debt of Congress, Diya Kumari said

Rajasthan: 'कांग्रेस के कर्ज को चुकाकर प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे' सदन में बोलीं दीया कुमारी; जानें

Thu, 27 Feb 2025 09:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Feb 2025 09:03 PM IST
सार

दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार बजट में की गई सभी घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "हमारी सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास को सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।"

विज्ञापन
We will make the state economically strong by repaying the debt of Congress, Diya Kumari said
वित्त मंत्री दीया कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में बजट पर जवाब देते हुए कहा कि यह बजट "सबका साथ, सबका विकास" की सोच को साकार करने वाला है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार इस कर्ज को चुकाकर राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।
विज्ञापन


बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने का संकल्प
दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार बजट में की गई सभी घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा करेगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि "हमारी सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास को सुनिश्चित करना है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।"
विज्ञापन


सरकार की प्रमुख घोषणाएं

रोजगार
अब तक 59,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
1.73 लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

समाज कल्याण
एससी-एसटी और टीएसपी फंड्स को बढ़ाकर 1,750 करोड़ किया गया।

पेयजल एवं सड़क विकास
प्रदेश में पेयजल सुधार के लिए ₹330 करोड़ से अधिक के कार्य किए जाएंगे।
1,870 करोड़ की राशि से प्रदेशभर में सड़क विकास के विभिन्न कार्य होंगे।

कृषि एवं पशुपालन
वर्ष 2025-26 के कृषि बजट में 14.67% की वृद्धि।
कोटा में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव।

"गलत का साथ देना भी गलत": उपमुख्यमंत्री
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "सिर्फ गलत करना ही गलत नहीं, बल्कि गलत का साथ देना भी गलत है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार, कुशासन और ध्रुवीकरण के चलते राजस्थान कर्ज के बोझ तले दब गया था। भाजपा सरकार अब प्रदेश को इस आर्थिक संकट से निकालने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीया कुमारी ने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed