फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Waqf Amendment Awareness Campaign BJP to Reach Out to Muslim 16-Page Document in Hindi and Urdu

Rajasthan: वक्फ को लेकर मुस्लिमों के घर पहुंचेगी BJP, हिंदी और उर्दू में 16 पेज का डाक्यूमेँट तैयार; जानें

Thu, 17 Apr 2025 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Apr 2025 04:56 PM IST
सार

Rajasthan: वक्फ कानून में संशोधन को लेकर देश भर में सियासत गरमाई हुई है। मुस्लिम संगठन वक्फ एक्ट में संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बीजेपी अब इस एक्ट को लेकर मुस्लिमों के घर तक पहुंचने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
Waqf Amendment Awareness Campaign BJP to Reach Out to Muslim 16-Page Document in Hindi and Urdu
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया (एक्स)

विस्तार

वक्फ एक्ट में संशोधन से मुसलमानों को क्या फायदा होने जा रहा है, इसकी जानकारी देने के लिए बीजेपी एक बड़ा प्रोग्राम तैयार कर रही है। बीजेपी ने हिंदी और उर्दू भाषा में एक 16 पेज का पत्रक तैयार किया है, जिसमें मुसलमानों को यह बताया जाएगा कि 2013 के वक्फ काननू में क्या प्रावधान थे और बीजेपी सरकार ने इसमें क्या बदलाव कर दिए। बीजेपी ने संगठन के मुस्लिम पदाधिकारियों के जरिए यह पत्रक मुस्लिमों को घर-घर जाकर बंटवाएगी। 
विज्ञापन


पढ़ें: हाईकोर्ट की सुनवाई में केंद्र सरकार के ASD बोले- अंजुमन कमेटी इस वाद में पक्षकार नहीं
विज्ञापन


बीजेपी इसे जन जागरण मुहिम का नाम दे रही है। बीजेपी ने इसके लिए संगठनात्मक वर्कशॉप भी आयोजित कर रही है। जिसमें शीर्ष पदाधिकारियों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। बुधवार को बीजेपी ऑफिस में वक्फ एक्ट को लेकर हुई वर्कशॉप में सीएम भजनलाल शर्मा से लेकर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल भी शामिल हुए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का कहना है कि हिंदुस्तान में आर्मी और रेलवे के बाद सबसे ज्यादा संपत्ति वक्फ बोर्ड के पास है। कांग्रेस राज में जिन वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण हुआ, उसे अब बीजेपी सरकार खाली करवाएगी। बीजेपी ने जनजागरण अभियान के लिए मुस्लिम वकील, सीए, शिक्षा और अन्य बुद्धिजीवी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed