फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vijaya Rahatkar in Jaipur said Gehlot government needs to wake up from sleep

Jaipur: महिला मोर्चा ने किया थाली नाद का ऐलान, विजया राहटकर बोलीं- सरकार को कुंभकरणीय नींद से जगाने की जरूरत

Sat, 01 Jul 2023 06:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Jul 2023 06:59 PM IST
सार

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को लेकर पांच जुलाई को गहलोत सरकार के खिलाफ जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने थाली नाद प्रदर्शन का ऐलान किया।
 

विज्ञापन
Vijaya Rahatkar in Jaipur said Gehlot government needs to wake up from sleep
प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आगामी पांच जुलाई को जयपुर में महिलाओं द्वारा किये जाने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया। 

विज्ञापन


प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त जंगलराज, भ्रष्टाचार और महिला अत्याचार चरम पर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में राजस्थान एक नंबर पर है। वीरांगनाओं की धरती पर महिलाओं के खिलाफ इतनी दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इस दौरान उन्होंने बीकानेर के खाजूवाला घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस को सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो किससे सुरक्षा की उम्मीद की जाए। डूंगरपुर में प्रिंसीपल द्वारा 12 बच्चियों से यौन दुराचार और छेड़छाड़ की घटनाओं ने प्रदेश को शर्मसार किया है। इन सभी घटनाओं को लेकर प्रदेशभर की महिलाओं में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


विजया राहटकर ने कहा कि पांच जुलाई का विरोध प्रदर्शन प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश से महिलाएं भाग लेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश भाजपा महामंत्री एंव सांसद दीया कुमारी, सांसद जसकौर मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल, विधायक अनिता भदेल, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी और जिला प्रमुख रमा चौपडा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed