फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasundhara Raje's pilgrimage program before Rajasthan BJP Parivartan Yatras

Jaipur: फिर राजनीति की धुरी में आईं राजे; भाजपा परिवर्तन यात्रा से एक दिन पहले बनाया तीर्थ दर्शन का कार्यक्रम

Fri, 01 Sep 2023 07:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Sep 2023 07:57 AM IST
सार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थानों पर पहुंच रही हैं। हैलीकॉप्टर से राजे एक दिन में पूरी यात्रा करेंगी।

विज्ञापन
Vasundhara Raje's pilgrimage program before Rajasthan BJP Parivartan Yatras
वसुंधरा राजे सिंधिया (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत दो सितंबर को त्रिनेत्र गणेश जी से शुरू होने वाली है, जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारी नियमित रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का एक दिवसीय कार्यक्रम सामने आया है, जिसको लेकर प्रदेश में चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। 

विज्ञापन


जानकर बताते हैं कि राजे के समय में ही यात्रा शुरू हुई थी। यात्रा की शुरुआत वसुंधरा राजे चारभुजा, राजसमंद से करती थीं। इस बार परिवर्तन यात्रा की शुरुआत त्रिनेत्र गणेश जी सवाईमाधोपुर से होने जा रही है। इसलिए वसुंधरा राजे एक दिन पहले चारभुजा पहुंच रही हैं। वसुंधरा राजे के ऑफिस से जारी किए कार्यक्रम के अनुसार राजे चारभुजा, राजसमंद से नाथद्वारा जाएंगी और फिर वहां से त्रिपुरा सुन्दरी, बांसवाड़ा जाएगी और फिर दर्शन और पूजा कर कोटा पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


राजे परिवर्तन यात्राओं का हिस्सा बनेंगी या नहीं
राजे का यह कार्यक्रम भाजपा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले का बनाया गया है, जिसके चलते यह कार्यक्रम राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जानकर इसको राजे के राजनीतिक संदेश के रूप में देख रहे हैं, जिसके माध्यम से वसुंधरा राजे अपने समर्थकों को अपनी मौजूदगी और वर्चस्व का संदेश दे रही हैं। राजे के एक दिन के कार्यक्रम जिसकी शुरुआत चारभुजा से हो रही है। यात्रा समर्थकों को राजे की यात्रा की याद ताजा करती रहेगी। एक दिन के तीर्थ दर्शन कार्यक्रम से राजे फिर से राजस्थान की राजनीति की धुरी में आ गई हैं। प्रदेश में भाजपा की परिवर्तन यात्रा से ज्यादा राजे की दर्शन यात्रा चर्चा गर्म है। साथ ही यह चर्चा भी जोरों से उठ रही है कि राजे परिवर्तन यात्राओं का हिस्सा बनेंगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed