{"_id":"643b9607a1dca1ffa80c2a97","slug":"vasundhara-raje-lit-80-lamps-of-justice-in-chandpol-hanuman-temple-2023-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaipur bomb blast: वसुंधरा राजे ने चांदपोल हनुमान मंदिर में जलाए 80 न्याय दीप, इंसाफ के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur bomb blast: वसुंधरा राजे ने चांदपोल हनुमान मंदिर में जलाए 80 न्याय दीप, इंसाफ के लिए की प्रार्थना
Sun, 16 Apr 2023 12:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:01 PM IST
सार
वसुन्धरा राजे ने चांदपोल हनुमान जी के मंदिर में रविवार को सुबह आस्था के 80 न्याय दीप जलाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की, कि सीरियल ब्लास्ट कर 80 बेक़सूर लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकियों को फांसी की सजा मिले।
विज्ञापन
वसुन्धरा राजे ने जालाए 80 न्याय दीप
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
दीप जलाने और पूजा के बाद पूर्व सीएम पीड़ित परिवारों से मिलीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि बालाजी उनको न्याय दिलवाएंगे। पीड़ित परिवारों के सदस्य बोले- वसुंधरा जी आपकी भाजपा सरकार ने तो उन आतंकियों को जेल में डाला और निचली अदालत से उन्हें फांसी की सजा हुई। जिसकी तारीफ भरतपुर दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी की, जबकि अशोक गहलोत की सरकार ने पूरे देश में दहशत फैलाने वाले खौफनाक इस प्रकरण की जानबूझ कर ढंग से पैरवी ही नहीं करवाई। इस कारण सभी आतंकी बरी हो गए।
विज्ञापन
आस्था के 80 न्याय दीप इसीलिए जलाए
लोगों की इस पीड़ा को सुन वसुन्धरा राजे ने कहा कि उन्होंने यहां आस्था के 80 न्याय दीप इसीलिए जलाएं हैं। इस विश्वास के साथ कि संकट मोचन बालाजी आप सब पीड़ितों को न्याय दिलवाएंगे। आतंकियों को फांसी करवाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित परिवारों से मिलीं पूर्व सीएम
- फोटो : Amar Ujala Digital
पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए लेकिन सरकार नहीं गई
शनिवार को ही भरतपुर में अमित शाह के बीजेपी बूथ सम्मेलन में वसुंधरा राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार को मंच से घेरते हुए कहा था कि जयपुर बम ब्लास्ट प्रकरण में कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर सही पैरवी नहीं की। यह हमला कर 80 लोगों की जान लेने वाले सभी आतंकी हाईकोर्ट से बरी हो गए। पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए लेकिन सरकार नहीं गई। गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की इस मानसिकता पर जनता में आक्रोश का माहौल है।
शनिवार को ही भरतपुर में अमित शाह के बीजेपी बूथ सम्मेलन में वसुंधरा राजे ने प्रदेश की गहलोत सरकार को मंच से घेरते हुए कहा था कि जयपुर बम ब्लास्ट प्रकरण में कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर सही पैरवी नहीं की। यह हमला कर 80 लोगों की जान लेने वाले सभी आतंकी हाईकोर्ट से बरी हो गए। पीड़ित तो सुप्रीम कोर्ट चले गए लेकिन सरकार नहीं गई। गहलोत सरकार की तुष्टिकरण की इस मानसिकता पर जनता में आक्रोश का माहौल है।