फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vasundhara Raje did not reach even in the Rajasthan BJP core committee meeting

Rajasthan: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में परिवर्तन यात्राओं पर मंथन; चर्चा में शामिल नहीं हुईं वसुंधरा राजे

Fri, 18 Aug 2023 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Aug 2023 08:57 AM IST
सार

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में राज्य के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दो सितम्बर से चार स्थानों से शुरू होगी परिवर्तन यात्राएं, चुनाव प्रबंधन और घोषणा पत्र समिति के कार्य पर हुआ मंथन। 

विज्ञापन
Vasundhara Raje did not reach even in the Rajasthan BJP core committee meeting
भाजपा कोर कमेटी की बैठक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश बीजेपी की गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। कोर कमेटी में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्राओं पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि अब तीन के बजाय चार परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी। इनके निकलने वाले स्थानों और तथा रूट पर चर्चा हुई। साथ ही चुनाव प्रबंधन और घोषणा पत्र समिति के कार्य पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में करीब तीन घंटे से ज्यादा चली बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, वरिष्ठ नेता ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भूपेंद्र यादव उपस्थित नहीं थे। 
विज्ञापन


चार स्थानों से परिवर्तन यात्राएं 
बैठक में प्रदेश में निकाली जाने वाली परिवर्तन यात्राओं पर मंथन किया गया। अब तीन नहीं चार स्थानों से परिवर्तन यात्राएं शुरू करने का निर्णय किया गया। इनमें हनुमानगढ़ के गोगामेडी, सवाईमाधोपुर के त्रिनेत्र, बांसवाडा के बेणश्वर धाम तथा जैसलमेर के रामदेवरा से परिवर्तन यात्राएं शुरू करने पर विचार किया गया। साथ ही इन यात्राओं को 2 सितम्बर से शुरू करने पर विचार किया गया। वहीं परिवर्तन यात्राओं के रोडमेप को लेकर भी बीजेपी नेताओं ने चर्चा और मंत्रणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
चुनाव समितियों के कार्यों पर बात
कोर कमेटी में आज ही घोषित हुई चुनाव प्रबंध समिति और चुनाव घोषणा समिति के कार्य को लेकर बात हुई। इन समितियों की घोषणा के साथ ही इनके ठीक तरीके से काम करने, समय समय पर इनकी बैठक करने तथा इनके काम करने के तरीके को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने इस सम्बंध में अपने अपने सुझाव दिए। वहीं सदस्यता अभियान के तहत अधिकाधिक सदस्य बनाये जाने और ऐतिहासिक सदस्यता की योजना बनाई गई। पॉलिटिकल अफेयर्स के ग्राउंड प्लान पर बात हुई। पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की भी जल्द घोषणा होनी है। 

नेताओं के दौरों पर चर्चा
कोर कमेटी में नेताओं ने आने वाले दिनों में  पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं के चुनावी दौरों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा पार्टी की ओर से सरकार के खिलाफ उठाए जाने वाले मुद्दों पर भी मंथन किया गया। 

पूरी तरह तैयार और तत्पर
बैठक के बाद उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार और तत्पर हैं। इसमें कार्यों का विभाजन किया गया है। बीजेपी धरातल पर पुष्ट है और राजनीतिक मुद्दों से मजबूत है। आने वाले दिनों में आला नेताओं के प्रभावी दौरे होंगे। बीजेपी सरकार के खिलाफ मुद्दों पर आक्रामक तरीके से काम  करेंगी। आक्रामक रूप से प्रचार पर उतरेंगे। बैठक सकारात्मक चर्चा हुई। पूनियां ने दावा किया 2023 में बहुमत से आएंगे।


जो भी पार्टी उनको काम देगी वो करेंगी
प्रदेश प्रभारी अरूण ने भी सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा की भाजपा भारी बहुमत से प्रदेश में वापसी कर रही है। वसुंधरा राजे के सवाल पर सिंह ने कहा कि वो हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, दो बार की मुख्यमंत्री है वो पार्टी को जिताने के लिए पूरा काम करेंगी और पार्टी के लिए प्रचार करेंगी जो भी पार्टी उनको काम देगी वो करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed