फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Van ran over three year old boy in Jaipur who was playing outside the house

Jaipur: घर के बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम को वैन ने रौंदा, वेंटिलेटर पर भर्ती

Sun, 07 May 2023 07:08 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 07 May 2023 07:08 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शहर के गौतम पथ रामनगर के रहने वाले घीरू सिंह राठौड़ ने घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। धीरू ने बताया कि उनका तीन साल का बेटा अदवेद सिंह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान सुबह 8:12 बजे अदवेद को एक वैन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Van ran over three year old boy in Jaipur who was playing outside the house
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में घर के बाहर खेल रहे तीन साल की मासूम को एक वैन ने रौंद दिया। शरीर पर वैन चढ़ने से बच्चे के लीवर में चोट आ गई। साथ ही आंतों में सूजन भी आई है। एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में मासूम वेंटिलेटर पर है। घटना पास में लगे CCTV में कैद हो गई। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि शहर के गौतम पथ रामनगर के रहने वाले घीरू सिंह राठौड़ ने घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। धीरू ने बताया कि उनका तीन साल का बेटा अदवेद सिंह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान सुबह 8:12 बजे अदवेद को एक वैन ने टक्कर मार दी, जो उसे रौंदते हुए निकल गई। आस-पास लोगों को देखकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत के कारण डॉक्टर्स ने उसे रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।  पुलिस ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है। घटना पास के एक सीसीटीवी में कैद हो गई। मामले की जांच की जा रही है। फरार ड्राइवर को ढूंढ रहे हैं। मासूम वेंटिलेटर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed