फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vajra Prahar Campaign Operation Vajra Prahar Campaign in Rajasthan 8578 policemen caught 2872 miscreants

Vajra Prahar Campaign: राजस्थान में ऑपरेशन वज्र प्रहार अभियान, 8578 पुलिसकर्मियों ने पकड़े 2872 बदमाश

Thu, 28 Dec 2023 08:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 08:40 PM IST
सार

राजस्थान में अपराधियों और गैंगस्टर समेत असामजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में तीन दिवसीय ऑपरेशन वज्र प्रहार अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश में लगातार गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Vajra Prahar Campaign Operation Vajra Prahar Campaign in Rajasthan 8578 policemen caught 2872 miscreants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधों पर अंकुश लगाकर आमजन को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान की मॉनिटरिंग एडीजी क्राइम दिनेश एमएन कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन राज्य के सभी जिलों में करीब 2,250 टीमों ने 6,843 स्थानों पर दबिश देकर 2,872 वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


अभियान के पहले दिन 27 दिसंबर को पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई

  • सक्रिय आपराधिक गैंग के सदस्य तथा सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अभियान के तहत 364 हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर तथा इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

  • आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा फायरिंग की घटनाओं में लिप्त 368 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

  • भू-माफिया, शराब माफिया तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त 570 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  • स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी तथा दंड प्रक्रिया संहिता 299 के अंतर्गत 130 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  • निरोधात्मक कार्रवाई में 1,884 गिरफ्तारियां हुई।

  • इसके अलावा पुलिस ने बीकानेर जिले के नापासर थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर रोहित गोदारा के खास गुर्गे गोपाल जाखड़ को भी गिरफ्तार किया।

  • हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं पर भी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई।

  • पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाल ही में घटित आपराधिक घटनाओं के आरोपियों एवं अभियुक्तों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

  • प्रतापगढ़ जिले में एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त मुजीब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा-168 एफ 1 के तहत कार्रवाई करते हुए आठ करोड़ रुपये की बाजार मूल्य वाली होटल वेल्वेट इन को फ्रीज किया। उक्त अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। 


24 घंटे में हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
बीकानेर जिले के देराजसर गांव में महेन्द्र पुत्र डूंगर राम जाट की गला घोंटकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी महेन्द्र नाथ सहित चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। वहीं, जयपुर के जवाहर सर्किल पुलिस थाना अंतर्गत एक महिला उमा सुथार की गाड़ी से टक्कर मारकर हुई हत्या में आरोपी मंगेश अरोड़ा को भी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। 

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने की पहली गिरफ्तारी
एंटी गैंग्स टास्क फोर्स ने कोटा की भानुप्रताप गैंग के सक्रिय सदस्य तथा 50 हजार के इनामी अपराधी दिग्विजय सिंह उर्फ बिट्टू को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। फोर्स आगे भी अवैध वसूली, ड्रग्स, शराब एवं भू-माफियाओं को टारगेट करते हुए इनके खिलाफ विशेष कार्रवाई जारी रखेगी। नकल विरोधी टास्क फोर्स ने वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान तथा शैक्षणिक मनोविज्ञान विषय की लिखित परीक्षा में 14 डमी अभ्यर्थियों को चिन्हित कर गुरुवार तक इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed